25.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट जेल में गैंगवार : मुख्तार अंसारी के करीबी समेत दो की हत्या, पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर अंशुल दीक्षित भी ढेर …

 

– चित्रकूट जेल गैंगवार की खबर से लखनऊ तक हड़कंप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल की चित्रकूट जेल शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। सीतापुर के शार्प शूटर अंशुल दीक्षित ने दो टॉप मोस्ट अपराधियों वसीम काला और मिराजुद्दीन को गोलियों से भून डाला। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ में अंशुल उर्फ अंशू को भी मार गिराया। मिराजुद्दीन मुख्तार गैंग का शातिर अपराधी बताया जा रहा है।

जेल सूत्रों के मुताबिक शातिर अपराधी अंशुल कई महीने से जेल में निरुद्ध है। वेस्ट यूपी के गैंगस्टर वसीम काला और पूर्वांचल के मुख्तार गैंग का गुर्गे मिराजुद्दीन को भी काफी दिनों पहले चित्रकूट जेल में लाया गया था। शुक्रवार सुबह अंशुल ने मौका पाकर पिस्टल से दोनों बदमाशों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जब तक सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते कई राउंड गोलियां वसीम और मेराजुद्दीन पर उतार दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने अंशुल को ललकारा और आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसने सुरक्षा कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में वह पुलिस की गोली से मारा गया। खबर मिलते ही आईजी, कमिश्नर, डीएम, एसपी समेत सारे आला अफसर जेल पहुंच गए। घंटेभर के अंदर जेल के अंदर कई थानों का फोर्स भी मोर्चा लेने पहुंच गई।

मारा गया बदमाश मुकीम सहारनपुर जेल से ट्रांसफर होकर आया था जबकि मुख्तार का गुर्गा मेराजुद्दीन बनारस से लाया गया था। बताया जा रहा है कि अंशु दीक्षित ने मुकीम, मेराजुद्दीन के अलावा तीन अन्य कैदियों पर भी हमला किया था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

सीतापुर जिले के मानकपुर कुड़रा बनी का मूल निवासी अंशुल उर्फ अंशू दीक्षित लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र के रूप दाखिला लेने के बाद अपराधियों के संपर्क में आया। वर्ष 2008 में वह गोपालगंज (बिहार) के भोरे में अवैध असलहों के साथ पकड़ा गया था। अंशुल को 2019 में दिसंबर में सुल्तानपुर जेल में वीडियो वायरल होने के बाद चित्रकूट जेल भेजा गया था।

आईजी के सत्य नारायण ने बताया कि जेल में वेस्ट यूपी के टॉप मोस्ट क्रिमिनल मेराजुद्दीन और मुकीम उर्फ काला पर सीतापुर के शार्प शूटर अंशुल उर्फ अंशू दिक्षित ने गोलियां चलाई हैं। अंशू सीतापुर का शार्प शूटर है। दोनों गुटों में हुए संघर्ष में मेराजुद्दीन और मुकीम मारे गए। अंशू भी जेल परिसर में ही पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : भंडारे में श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद, संतों को अंग वस्त्र भेंट कर दी गई विदाई…

City News Uttar Pradesh

बांदा का जर्जर बछेही स्वास्थ केंद्र: नहीं आया कभी स्टाफ, फोकट का ले रहें वेतन !

डाकघर भर्ती घोटाला : फर्जी अंकपत्र से नौकरी कर रहे 32 डाकपाल बर्खास्त, दर्ज हुई एफआईआर

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ‘कठिन तपस्या’ में लीन: ‘राष्ट्र को संकट’ से बचाने का तप से निकालेगें हल

City News Uttar Pradesh Desk

कृषि विभाग के ‘नाकारापन’ पर डीएम ‘सख्त’: समीक्षा में खुल गई ‘पोल’ !

City News Uttar Pradesh Desk

करंट लगने से एक युवक किसान की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़