– पहली अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
– डीएम ने ली स्वास्थ्य सहित कई विभागों की बैठक
- रिपोर्ट- रामबाबू निषाद
बांदा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर काबू पाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों की समन्वय समिति की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए पहली से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। जिलाधिकारी ने विभागों को माइक्रोप्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि संचारी रोगों के फैलने की दृष्टि से अक्टूबर माह संवेदनशील है। रोगों पर नियंत्रण के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोग डेंगू, मलेरिया, जापानी बुखार एवं फाइलेरिया तथा कोविड-19 की रोकथाम, बचाव, उपचार और सोशल डिस्टेंसिंग के विषय में जागरूक करें। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि माइक्रोप्लान का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन कराने के लिए रणनीति तैयार कर लें। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एनडी शर्मा ने इस अभियान को सफल बनाने में विभिन्न विभागों की कार्य योजना अनुसार समन्वय स्थापित करते हुए सहयोग करने की बात कही। बैठक में एसीएमओ डा.आरएन प्रसाद, जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार, एडीएमओ साहब लाल सहित शिक्षा, दिव्यांग, पशुपालन, नगर पालिका, पंचायती राज, शिक्षा, कृषि, पशुपालन सहित कई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
