City News Uttar Pradesh
स्वास्थ्य टीमें बीमारियों की रोकथाम को बढ़ाएंगी जागरूकता
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य टीमें बीमारियों की रोकथाम को बढ़ाएंगी जागरूकता

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर वेक्टर जनित बीमारियों के रोकथाम के लिए जागरुकता बढ़ाएगी। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरूआत कराई। वाहन रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।

स्वास्थ्य टीमें बीमारियों की रोकथाम को बढ़ाएंगी जागरूकता
Health teams will increase the awareness of prevention of diseases

विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता के कारण वेक्टर जनित रोग जैसी प्राणघातक बीमारियों में काफी कमी आई है। सरकारी विभागों द्वारा बीमारियों पर लोगों की जागरूकता बढ़ाई जाने के लिए अभियान शुरू हुआ है। जिला मंत्री रमेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि पूरे प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया है जो 30 अप्रैल तक चलेगा। कहा कि लोग घरों में साफ-सफाई रखें, जल जमाव न होने दें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयाग करें। कहा कि किसी को बुखार होता है तो तत्काल इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरएन प्रसाद ने कहा कि संचारी रोग अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद के सभी नागरिकों का साथ चाहिए। 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी और 12 साल से अधिक आयु के जिन लोगों को कोविड टीका नहीं लगा है, उन्हें कोविड टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। इस मौके पर एसीएमओ डा. मनोज कौशिक, जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार, यूएचसी प्रेमचंद्र पाल, आरआई राधा शर्मा, प्रदीप कुमार, भावना वर्मा सहित पैरामेडिकल कालेज के छात्र-छात्राएं सहित स्टाफ मौजूद रहा।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हरियाली और ममता का ‘अनोखा संगम’ : छात्रों को मिला ‘पर्यावरण’ संरक्षण का ‘मंत्र’ !

बांदा : दिनदहाड़े तहसील परिसर में तीन लाख की टप्पेबाजी …

गजब की तैयारी बनों होशियार : बांदा खेल-कूद में अब बनायेगा “नवाब” ! …

City News Uttar Pradesh

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

रामायण मेला में संतों और विद्वानों के प्रवचनों से भक्तों को मिली आध्यात्मिक उन्नति

City News Uttar Pradesh

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

ब्रेकिंग न्यूज़