27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बांदा में मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस समेत नकदी बरामद, अस्पताल में भर्ती
उत्तर प्रदेश

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बांदा में मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस समेत नकदी बरामद, अस्पताल में भर्ती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बाइक से जा रहे दो लुटेरों की एसओजी व थाने की संयुक्त टीम से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलने में दो लुटेरे घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक व दो तमंचों, कारतूसों के साथ नकदी बरामद हुई है। एसपी अभिनंदन समेत अस्पताल में भारी पुलिस बल मौजूद रहा है।

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बांदा में मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस समेत नकदी बरामद, अस्पताल में भर्ती
Big action of police: two interstate robbers arrested in encounter in Banda, cash including pistol and cartridges recovered, hospitalized

अतर्रा थाना क्षेत्र के कस्बे में अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसओजी प्रभारी मंयक चंदेल व अतर्रा थाना प्रभारी हरिशरण सिंह शनिवार दोपहर संयुक्त रूप से चेकिंग कर रहे थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लुटेरे बाइक से किसी को लूटने के फिराक में बदौसा रोड की ओर जा रहे है। जिसमें संयुक्त टीम ने बाइक में सवार दोनों लुटेरों को रेलवे क्रासिंग के पास घेर लिया।

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बांदा में मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस समेत नकदी बरामद, अस्पताल में भर्ती
Big action of police: two interstate robbers arrested in encounter in Banda, cash including pistol and cartridges recovered, hospitalized

खुद को घिरा देखकर अंतर राज्यीय लुटेरे 33 वर्षीय रामसिंह पुत्र मंगल सिंह व 30 वर्षीय शनि सिंह पुत्र वीर सिंह निवासीगण ग्राम कचनपुर थाना चंदला जिला छतरपुर मध्यप्रदेश ने पुलिस पर तमंचों से फायर करना शुरू कर दिया। जवाब में संयुक्त टीम ने भी गोली चलाई। जिसमें एक गोली शनि के बांये पैर में घुटने के नीचे से रगड़कर निकली। जबकि दूसरी गोली पैर में धंस गई।

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बांदा में मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस समेत नकदी बरामद, अस्पताल में भर्ती
Big action of police: two interstate robbers arrested in encounter in Banda, cash including pistol and cartridges recovered, hospitalized

इसी तरह आरोपित राम सिंह के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। गोली लगने के बाद दोनों लुटेरे घायल होकर जमीन में गिर गए। जिन्हें संयुक्त टीम ने उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बांदा में मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस समेत नकदी बरामद, अस्पताल में भर्ती
Big action of police: two interstate robbers arrested in encounter in Banda, cash including pistol and cartridges recovered, hospitalized

उनके पास से पुलिस को दो तमंचों के साथ तीन जिंदा कारतूस व दो खोखे जहां बरामद हुए हैं। वहीं घायल आरोपित के पास से लूट के 27 हजार 100 रुपये व राम सिंह के पास से 29 हजार 50 रुपये मिले हैं। मामले की जानकारी होने पर एसपी अभिनंदन, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, शहर कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत व कई चौकी इंचार्ज अस्पताल में मौजूद रहे।

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बांदा में मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस समेत नकदी बरामद, अस्पताल में भर्ती
Big action of police: two interstate robbers arrested in encounter in Banda, cash including pistol and cartridges recovered, hospitalized

एसपी ने बताया कि पकड़े गए अंतर राज्यीय गैंग के दोनों लुटेरों का अन्य जिलों से भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बदौसा में इन्होंने आठ मार्च को बैंक से पेंशन के एक लाख रुपये निकालकर ई रिक्शे से घर जा रही महिला को तमंचे के बल पर लूटा था। इसके अलावा अतर्रा व नरैनी में उन्होंने अन्य लूट की घटनाओं को भी अंजाम दिया है। पूछने पर आरोपितों ने बताया कि यूपी में घटना करने के बाद आरोपित मध्यप्रदेश भाग जाते रहे हैं। इसी तरह वहां से घटना करने के बाद यूपी में वह आते रहे हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का ‘अफसरों को अल्टीमेटम’: बिजली व्यवस्था ‘दुरस्त’ रखने की ‘कड़ी हिदायत’

आयुक्त का चला ‘डंडा’ : अफसरों पर गिरी गाज, योजनाओं में ‘तेजी’ के कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

मच्छर और मलेरिया मस्त : स्वास्थ विभाग को किये है पस्त !

एमएलसी जितेंद्र सेंगर ‘बजट’ पर बोले: ‘विकसित प्रदेश’ की बनेगा ‘मजबूत नींव’

City News Uttar Pradesh

सड़क पर बैठे अन्ना जानवरों से प्रधानाध्यापक की बाइक टकराई, मौत

भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा गौशाला का धन: किसान आत्महत्या को मजबूर ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़