31 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
सात दिन से लापता स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजर का नहीं लगा सुराग : ट्रेन में रहस्यमयी तरीके से हुए थे गायब
उत्तर प्रदेश

सात दिन से लापता स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजर का नहीं लगा सुराग : ट्रेन में रहस्यमयी तरीके से हुए थे गायब

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लिंक एक्सप्रेस से बांदा से मुरादाबाद जाते वक्त 23 फरवरी को लापता हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी मैनेजर का सात दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। परिवार उनकी खोजबीन में जुटा है। जीआरपी में बैंक मैनेजर की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। इस बीच पूरे रूट पर खोजबीन करने निकले परिवार को किसी ने 23 फरवरी को उन्हें डिबाई में देखे जाने की सूचना दी। परिवार ने काफी कोशिशें कीं लेकिन बैंक मैनेजर के बारे में कुछ पता नहीं चला। रीजनल बिजनेस ऑफिस की ब्रांच बांदा में प्रदीप कुमार की तैनाती है। शुक्रवार यानी 23 फरवरी को वह फतेहपुर से मुरादाबाद के लिए लिंक एक्सप्रेस में सवार हुए थे।

सात दिन से लापता स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजर का नहीं लगा सुराग : ट्रेन में रहस्यमयी तरीके से हुए थे गायब
State Bank’s deputy manager missing for seven days, no clue found: He had mysteriously disappeared in the train

आपको बता दे कि 23 तारीख को ड्यूटी खत्म होने के बाद प्रदीप कुमार फतेहपुर रेलवे स्टेशन से मुरादाबाद आने के लिए ट्रेन नंबर 14113 के कोच नंबर बी 2 में सवार हुए थे। जब चंदौसी में ट्रेन की चैकिंग हुई तो जीआरपी सिपाही को ट्रेन में सीट पर ब्रांच मैनेजर का मोबाइल, पर्स और बैग रखा मिला। परिवार की तरफ से मुरादाबाद के जीआरपी थाने में प्रदीप कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गायब हुए ब्रांच मैनेजर के बेटे हर्षित कुमार ने बताया की पिता हर 15 दिन में आते घर थे।

इस बार जब सुबह 8 बजे तक घर नही पहुंचे तो उन्होंने कॉल की जि सपर फोन जीआरपी चंदौसी में तैनात सिपाही ने उठाकर पिता के गायब होने की जानकारी दी। ट्रेन 14113 के बी 2 कोच की सीट नंबर 7 पर जीआरपी के सिपाही को ब्रांच मैनेजर का मोबाइल पर्स और बैग रखा मिला था। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने की घटना की पुष्टि की है। गायब हुए बैंक मैनेजर का सामान चंदौसी में ट्रेन से बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है ।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में “बुर्ज” की आड़ से कजली मेला देखती थीं “नवाब की बेगमें” !

डीएम नगेन्द्र हो गये द्रवित : किसानों नें कहा “साहब सुनें हमारी गोहार”

City News Uttar Pradesh

विजय संकल्प रैली : बांदा में अनुप्रिया पटेल बोली- बड़े भाई की भूमिका में भाजपा, मिलकर तय करेंगे सीटें

City News Uttar Pradesh

Banda- डंफर की टक्कर से युवती की मौत, बहनोई घायल।

City News Uttar Pradesh

ज्वाला क्रिकेट कप : ग्रेटर नोएडा ने मैहर टीम को पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश

City News Uttar Pradesh

बांदा में बोले अमित शाह : पाकिस्तान से पीओके लेकर रहेंगे, हम एटम बम से नहीं डरते

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़