29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त विकास कार्यों की समीक्षा में निराश : चेहरे पर नहीं आई मुस्कान !
उत्तर प्रदेश

आयुक्त विकास कार्यों की समीक्षा में निराश : चेहरे पर नहीं आई मुस्कान !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडलायुक्त आर.पी सिंह ने विकास कार्यों की मंडलीय सिंहावलोकन समीक्षा की। कोई भी विभाग ऐसा नहीं मिला जो अपनी कर्तव्यनिष्ठा से आयुक्त के चेहरे पर संतोष की झलक लाता।

आयुक्त विकास कार्यों की समीक्षा में निराश : चेहरे पर नहीं आई मुस्कान !
Commissioner disappointed in review of development works: smile did not come on his face!

आयुक्त नें पंचायती राज विभाग की समीक्षा में उप निदेशक पंचायती राज संजय यादव को निर्देशित किया कि आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत जो कार्य अभी पूर्ण नही हुए हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण करायें। जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, उन्हें मार्च तक शीघ्र पूर्ण क्वालिटीयुक्त कराया जाए। हैण्डपम्पों के रीबोर हों।

आयुक्त विकास कार्यों की समीक्षा में निराश : चेहरे पर नहीं आई मुस्कान !
Commissioner disappointed in review of development works: smile did not come on his face!

अमृत योजना के अन्तर्गत जलापूर्ति की समीक्षा की। नगर विकास विभाग का निर्देशित किया कि मण्डल में जो भी परियोजनायें संचालित हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण करायें। अमृत योजना सीवर केे अन्तर्गत जो कार्य अपूर्ण हैं उन्हें पूर्ण किया जायें। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण की समीक्षा हुई।

आयुक्त विकास कार्यों की समीक्षा में निराश : चेहरे पर नहीं आई मुस्कान !
Commissioner disappointed in review of development works: smile did not come on his face!

निर्देशित किया कि पात्र लोंगो को इस योजना का लाभ दें। जिन पात्र लोंगो का नाम सूची में नही है,सर्वे कराकर सूचीबद्ध कर लिया जाए।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान ग्राम्य विकास विभाग को निर्देशित किया कि जो समूह गठित हो रहे हैं यह अवश्य देख लिया जाए कि किस कटेगरी में आते हैं और समस्त मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि माह में सभी बैंकर्स के साथ बैठक अवश्य कर ली जाए जिससे बैंक से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

आयुक्त विकास कार्यों की समीक्षा में निराश : चेहरे पर नहीं आई मुस्कान !
Commissioner disappointed in review of development works: smile did not come on his face!

प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा के दौरान नोडल विभाग ग्राम विकास को निर्देशित किया कि कार्य टाइम लाइन के अनुसार पूर्ण कराया जाए और गुणवत्तायुक्त कराया जाए। उप निदेशक समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए उप निदेशक समाज कल्याण को निर्देशित किया कि मण्डल के चारों जनपदों का विजिट कर वृद्धाश्रमों की स्थिति देख ली जाए। बैठक में मंडल के चारों जिलों की डीएम ,सीडिओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अक्षय तृतीया पर सोने -चांदी की बिक्री पर “सोहागा” : 20 करोड़ के लगभग हुआ कारोबार

मंत्री रामकेश का ‘जर्जर बांधों पर’ पर बड़ा प्लान: कहा-स्पेशल टास्क फोर्स करेगी सख्त निगरानी

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायाबती बोलीं: हमारी सरकार बनी तो बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा दिलाएंगे, भाजपा पर बोला हमला

जन औषधि पर ‘डाक्टरों’ का ‘डाका’: सस्ती दवा से तौबा, कमीशन से यारी, सिस्टम मौन !

City News Uttar Pradesh

शादी का झांसा देकर लड़की से तीन साल तक पड़ोसी करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की अपील : बूथ की मजबूती में है जीत ! …

ब्रेकिंग न्यूज़