City News Uttar Pradesh
डीएम आनंद सिंह नें विकास कार्यों का किया निरीक्षण, दिये निर्दश
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद सिंह नें विकास कार्यों का किया निरीक्षण, दिये निर्दश …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी नें विकास कार्यों के निरीक्षण की शनिवार को श्रंखला कायम कर दीऔर जरूरी निर्देश दिये। मिनी सचिवालय, ग्राम पंचायत गिरवां विकास खण्ड महुआ का उन्होने निरीक्षण किया ।

डीएम आनंद सिंह नें विकास कार्यों का किया निरीक्षण, दिये निर्दश
सामुदायिक शौंचालय, प्रधान कक्ष, जन सेवा केन्द्र कक्ष एवं मीटिंग हॉल देखा। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी विभागों की योजनाओं से सम्बन्धित बोर्ड लगाया जाये, जिससे ग्रामवासियों को योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। मिनी सचिवालय में जन सेवा केन्द्र चल रहा है। जिन लाभार्थियों को किसी भी योजना के लिये आवेदन कराना है, तो यही से कराया जाये तथा नोटिस बोर्ड लगाया जाए ताकि ग्रामवासियो को जानकारी मिल सके।


सामुदायिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शौचालय में पलाश लगवाया जाए तथा रजिस्टर रखवाया जाए ताकि उपयोग करने वालो की एंट्री हो सके।

डीएम आनंद सिंह नें विकास कार्यों का किया निरीक्षण, दिये निर्दश
इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा थाना गिरवां में महिला हेल्प डेस्क एवं निर्माणाधीन बैरक व विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा महिला हेल्प डेस्क मैं तैनात महिला कॉन्स्टेबल से जानकारी प्राप्त की गई। बताया गया कि 8 सितंबर को गायत्री देवी द्वारा अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए यह शिकायत की गई कि पति मारपीट करता है। जिलाधिकारी नें निर्देशित किया गया कि जितने भी प्रार्थना पत्र आते हैं उनका निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण हो। जो भी अब तक प्रार्थना पत्र आए हैं उनका फॉलोअप भी किया जाए।

डीएम आनंद सिंह नें विकास कार्यों का किया निरीक्षण, दिये निर्दश
जिलाधिकारी द्वारा थाना गिरवा में निर्माणाधीन बैरक एवं विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया गया निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता सही नहीं है। कार्य दिए गए मानक के अनुरूप कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन स्योढ़ा मार्ग का भी निरीक्षण किया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बारिश में ‘नंगा’ हुआ विकास: सिस्टम की लापरवाही से ‘जलमग्न’ गांव, हादसे के मुहाने पर जिंदगियां !

City News Uttar Pradesh Desk

तीन करोड़ से ‘सालों पुरानी समस्या’ से मिलेगी ‘मुक्ति’: केन पर बनेगा ‘मजबूत सेतु’

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का “जोशीला” संबोधन: कांग्रेस सेवादल की भूमिका पर बल

City News Uttar Pradesh

Banda- शोषण के विरुद्ध महिलाएं बुलंद करें आवाज …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बांदा में चलायेंगे “आपरेशन लोटस” ? सुनील पटेल होंगे प्रमुख किरदार !

City News Uttar Pradesh

बांदा लोकसभा : सेनापति पर निर्भर करेगा पांच लाख से जीत का लक्ष्य ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़