City News Uttar Pradesh
राष्ट्रीय लोक अदालत : 29 मामलों का निस्तारण,13 लाख 80 हजार जमा
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय लोक अदालत : 29 मामलों का निस्तारण,13 लाख 80 हजार जमा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने राष्ट्रीय लोक अदालत में 29 मुकदमों का निस्तारण किया। विपक्षी पार्टियों के द्वारा कुल 13 लाख 80 हजार रुपए जमा करने की सहमति जताई गई। इसमें बीमा कंपनी के 6 वाद, विद्युत विभाग के 12,बैंक के 4 , मंडी समिति का 2, डाकघर 1,अन्य विविध 3 परिवादियो के मामले सुलह समझौते पर निपटाये गए।


लोक अदालत में परिवादिया लालसा पत्नी सहमत खान निवासी मोहनपुरवा बनाम यूनिवर्सल शेंपो जनरल इंश्योरेंस के मामले में परिवादी को 23 हजार रूपए का चेक दिया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत : 29 मामलों का निस्तारण,13 लाख 80 हजार जमा
अनिल मिश्र पुत्र प्रेम नारायण निवासी तेरही माफी बनाम सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति में वादी को 1लाख 50 हजार रूपए दिलाया गया। इसी प्रकार सुमन अग्रवाल पुत्री मोती लाल अग्रवाल निवासी अलीगंज बांदा बनाम डाक घर बांदा के मामले में वादिनी को डाकघर ने बताया कि उन्होंने 97983.00 का भुगतान किया गया है। इसी प्रकार जयगोपाल बनाम यूनाइटेड में विपक्षी पार्टी ने 688000जमा कर सुलह कर लिया।


रीडर न्यायालय स्वतंत्र रावत ने बताया कि जिन मामलों में विपक्षी पार्टी द्वारा धनराशि जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग में जमा की गई है वह वादकारियों को आवेदन करने पर नियमानुसार एकाउंट पेई चेक से प्राप्त कराई गई।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दर्दनाक आत्महत्या: कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित पहुंचे पीड़ित के घर, बंधाया ‘ढाढ़स’

City News Uttar Pradesh

महोबा: कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर युवक फांसी पर झूला, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी की पैलानी में ललकार : बुंदेलखंड को लूटने वालों को तरसाओ, भाजपा जिताओ

City News Uttar Pradesh

यूपी : महापंचायत में जयंत चौधरी का एलान- राकेश टिकैत के आंसुओं का बदला लेगा किसान…

City News Uttar Pradesh

मायावती भाजपा की एजेंट, जमकर बरसे रामगोपाल : फिर से सत्ता मिली तो बीजेपी बदल देगी संविधान

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की ‘नेत्र ज्योति’ सेवा की फहर रही ‘पताका’ : आंखों ‘चमक’ !

ब्रेकिंग न्यूज़