City News Uttar Pradesh
ठंड में गर्मी का अहसास, बुंदेलखंड में बढ़ जाएगी फसलों की प्यास
उत्तर प्रदेश

ठंड में गर्मी का अहसास, बुंदेलखंड में बढ़ जाएगी फसलों की प्यास

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ठंड के सीजन में गर्मी का अहसास होने लगा है। अधिकतम तापमान जहां सोमवार को 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम पारा भी साढ़े तेरह डिग्री सेल्सियस रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि 10 से 15 दिन यही हालात रहे तो बुंदेलखंड में फसलों को सिंचाई के लिए ज्यादा पानी की जरूरत पड़ेगी। पानी नहीं मिलने पर फसलों का उत्पादन 15 फीसदी तक घट सकता है।

ठंड में गर्मी का अहसास, बुंदेलखंड में बढ़ जाएगी फसलों की प्यास
Feeling of heat in cold, thirst for crops will increase in Bundelkhand

दरअसल जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लोबल वार्मिंग हो रही है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। कृषि विज्ञानियों की माने तो सन् 1972 से 1991 तक दो दशकों में औसत तापक्रम लगभग 0.15 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। इसके बाद प्रति दशक औसत तापमान 0.11 डिग्री सेल्सियस की दर से बढ़ रहा है। इस कारण सर्दियों में न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है और फसलों को शीत दिवस कम मिल पा रहे हैं।


प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह का कहना है कि फरवरी में औसत तापक्रम बढ़ने से फसलों पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। दलहनी, तिलहनी फसलों में अभी बालियां आ गई हैं। इसमें दाने सिकुड़ने का डर है। यदि एक से दो सप्ताह तक न्यूनतम पारा 10 डिग्री से अधिक रहेगा तो 10 से 15 फीसदी उपज घट सकती है। पूरी फरवरी यही हालात रहे तो उपज 20 से 25 फीसदी तक घट जाएगी। बताया कि गेहूं, जौ आदि की वानस्पतिक अवस्था है। ऐसे में पौधों की वृद्धि रुक सकती है। इससे बालियां कम निकलेंगी या छोटी हो सकती हैं। असिंचित सरसों, अलसी, राई, चना, मसूर उपज प्रभावित हो सकती है। फसलों को सिंचाई के लिए पानी की जरूरत बढ़ जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट जेल गोली कांड : एक औऱ चौंकाने वाला खुलासा, एक शख्स की मौजूद से रहस्य गहराया ! …

यूपी का मौसम: प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार, कई जिलों में नीचे खिसका न्यूनतम तापमान

विधायक प्रकाश की रणनीति से आर.के का चुनावी रथ बांदा विधान सभा कर गया पार !

City News Uttar Pradesh

यूपी : सीएम योगी का सभी जिलाधिकारियों को निर्देश, किसानों को 72 घंटे में गेहूं का भुगतान करें सुनिश्चित

साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 11 लाख 76 हजार रकम वापस, पीड़ित खुश

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार कार का ‘तांडव’: दूध विक्रेता को ‘रौंद’ कर खंती में घुसी, चालक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़