City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा रंजन नें धान खरीद की समीक्षा में अधिकारियों को फटकारा : दिये कड़े निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा रंजन नें धान खरीद की समीक्षा में अधिकारियों को फटकारा : दिये कड़े निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन धान क्रय की समीक्षा में लापरवाही मिलने पर कठोर लहजे में अधिकारियों की जमकर क्लास ली। डीएम को बताया गया कि जिले में क्रय लक्ष्य के सापेक्ष 78 प्रतिशत धान खरीद हुई है। डीएम इस पर सख्त हो गई। क्रय केन्द्रो से धान का उठान धीमी गति से होने को लेकर भी गहरा असंतोष व्यक्त किया।

डीएम दीपा रंजन नें धान खरीद की समीक्षा में अधिकारियों को फटकारा : दिये कड़े निर्देश
DM Deepa Ranjan reprimanded the officials in the review of paddy purchase: gave strict instructions

क्रय संस्था पीसीएफ द्वारा क्रय किये गये धान के सापेक्ष मात्र 57.97 प्रतिशत का भुगतान कृषको को किया गया है, जिसके सम्बन्ध में उन्होंने रोष व्यक्त किया। जिला प्रबंधक, पीसीएफ, सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबधंक, सहकारिता को अविलम्ब मुख्यालय से धनराशि मंगाकर कृषकों के भुगतान को निर्देश दिया।

डीएम दीपा रंजन नें धान खरीद की समीक्षा में अधिकारियों को फटकारा : दिये कड़े निर्देश
DM Deepa Ranjan reprimanded the officials in the review of paddy purchase: gave strict instructions

डीएम द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उन राइस मिलों की सूची उपलब्ध करायें, जो अपने पूर्ण क्षमता से धान हलिंग का कार्य नही कर रहे है अथवा जिनके द्वारा पूरी क्षमता से क्रय केन्द्रों से धान प्राप्त नही किया जा रहा, जिसके कारण क्रय केन्द्रों पर धान डम्प हो गया है। यह भी निर्देशित किया गया कि विगत 15 दिनों में राइस मिलर्स द्वारा अपनी क्षमता के सापेक्ष कितनी मात्रा में चावल की डिलीवरी भारतीय खाद्य निगम को दी गयी, इसकी जांच की जाये।अपनी क्षमता से कम चावल की डिलीवरी करने वाले राइस मिलर्स को चिन्हित कर उनकी पूर्ण क्षमता के अनुरूप चावल की डिलीवरी सुनिश्चित करायें।

डीएम दीपा रंजन नें धान खरीद की समीक्षा में अधिकारियों को फटकारा : दिये कड़े निर्देश
DM Deepa Ranjan reprimanded the officials in the review of paddy purchase: gave strict instructions

डीएम ने सम्बधिंत अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्तमान में अधिकांश कृषको द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है,अतः अब जो कृषक क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय करने आ रहे है, उनका सत्यापन सम्बधिंत एसडीएम से कराने के उपरान्त ही धान खरीदा जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सीपी पाण्डेय व एआरकाॅपरेटिव राजेश कुमार, जिला प्रबंधक पीसीएफ, यूपीएसएस के अलावा बांदा, अतर्रा, बबेरू आदि के मंडी सचिव उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दुल्हन के भाई पर दबंग ने तमंचे से झोंका फायर, पुलिस ने अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा ,छह की मौत।

City News Uttar Pradesh

बालू खदान मरौली खंड चार और छह मोदी और योगी से हैं निर्भय ! क्या प्रशासन बना धृतराष्ट ?

City News Uttar Pradesh

मौत का ट्रैक बना बांदा: सरकारी दावे ढेर, आठ करोड़ खर्च, सवालों में अफसरशाही !

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस को मिली ‘नई धार’: राजेश दीक्षित ने ‘सियासी फौज’ की तैयार, नई टीम हुई घोषित।

City News Uttar Pradesh

पूजा के दौरान ‘हिली’ माँ काली के ‘गले की माला’: श्याम मोहन को मिला आशीर्वाद, वीडियो वायरल

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़