27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
लापरवाही पड़ी भारी : चूल्हे की चिंगारी से आशियाना जलकर हुआ राख, कड़ी मशक्कत के बाद पड़ोसियों ने आग पर पाया काबू
उत्तर प्रदेश

लापरवाही पड़ी भारी : चूल्हे की चिंगारी से आशियाना जलकर हुआ राख, कड़ी मशक्कत के बाद पड़ोसियों ने आग पर पाया काबू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जरा सी लापरवाही मजदूर पर भारी पड़ गई। चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में लगी आग ने पूरा आशियाना समेट लिया। जान बचाने के लिए परिवार बाहर भागा और शोर सुन लोग जुटे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, तब तक पूरी गृहस्थी राख हो चुकी थी। दिव्यांग बेटी के इलाज और शादी की चिंता के साथ अब गरीब के सामने दो जून रोटी की समस्या मुंह बाए खड़ी हो गई। लेखपाल ने जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

चंद्र नगर मोहल्ला के मौजा बदौला निवासी बाबू भाई श्रीवास मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करता है। शनिवार की रात खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग ठीक से बुझाई नहीं गई। रात करीब साढ़े दस बजे तेज हवा के बीच चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर तक पहुंच गई और आग लग गई। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते, पूरा घर लपटों में घिर गया। सभी शोर मचाते हुए बाहर भागे।

लापरवाही पड़ी भारी : चूल्हे की चिंगारी से आशियाना जलकर हुआ राख, कड़ी मशक्कत के बाद पड़ोसियों ने आग पर पाया काबू
Negligence became heavy: the house was burnt to ashes due to the spark of the stove, after hard work, neighbors controlled the fire

शोर सुन आसपास के लोग पहुंच गए और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। तब तक खाने पीने के बर्तन, तीन क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल चना, पचास किलो चावल, 20 किलो आटा, दस किलो दाल, कपड़े और जेवरात समेत बीस हजार की नकदी राख हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी सुबोध कुमार पहुंचे।


– बेटी का चल रहा राजस्थान में इलाज, करता है पल्लेदारी

बाबू भाई दिहाड़ी मजदूर है और पल्लेदारी कर परिवार का भरणपोषण करता है। मजदूरी कर वह तीन बेटियों व एक बेटी को पाल रहा है। द्विव्यांग बेटी का वह राजस्थान में इलाज करा रहा है और उसकी शादी के लिए पैसा व जेवर जुटा रहा था। सब आग की भेंट चढ़ गया। रविवार की सुबह लेखपाल छत्रपाल पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि करीब 90 हजार की संपत्ति जलकर राख हुई है। रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील होंगे बर्खास्त ? साढ़े छह करोड़ के घपले की शुरू हुई जांच

विधायक प्रकाश की ‘सड़क क्रांति’: बीस करोड़ की ‘परियोजनाएं’ हुई स्वीकृत

केन में नहाने गई दो लड़कियां तेज धारा में डूबी : एक बची दूसरी की तलाश

City News Uttar Pradesh

मेडिकल माफिया बेनकाब: बांदा से छत्तीसगढ़ तक फैला नशे का जाल, दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

दिन में स्वेटर पड़ेगा भारी, लेकिन रात में फिलहाल सर्दी रहेगी जारी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की मंडल स्तर पर पैरवी : बाढ़ राहत को फिलहाल जारी 3 करोड़ 10 लाख …

ब्रेकिंग न्यूज़