24.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर का 'भाजपा' पर 'कड़ा' प्रहार: कहा-'डबल इंजन' सरकार 'डबल दुखदाई'
उत्तर प्रदेश

विधायक विशंभर का ‘भाजपा’ पर ‘कड़ा’ प्रहार: कहा-‘डबल इंजन’ सरकार ‘डबल दुखदाई’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर ‘सियासत गरमा’ गई है। बबेरू से सपा के विधायक विशंभर सिंह यादव ने गैस संकट को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार अब ‘डबल दुखदाई’ बन गई है। एलपीजी का पूरा नाम लिक्विड पेट्रोलियम गैस होता है, लेकिन मौजूदा हालात में यह ‘लापता गैस’ बन चुकी है।

विधायक विशंभर का 'भाजपा' पर 'कड़ा' प्रहार: कहा-'डबल इंजन' सरकार 'डबल दुखदाई'

उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में गैस की भारी कमी के चलते आम लोगों की रसोई से लेकर व्यापारिक गतिविधियां तक प्रभावित हो रही हैं। दूरभाष पर बातचीत के दौरान विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि बांदा जिले के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता समय पर नहीं हो पा रही है।

विधायक विशंभर का 'भाजपा' पर 'कड़ा' प्रहार: कहा-'डबल इंजन' सरकार 'डबल दुखदाई'कई उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे घरेलू रसोई का पूरा संतुलन बिगड़ गया है। सपा विधायक ने आरोप लगाया कि गैस की कमी के साथ-साथ कालाबाजारी भी तेजी से बढ़ रही है। कई स्थानों पर गैस सिलेंडर निर्धारित कीमत से अधिक दामों पर बेचे जा रहे हैं ! विधायक विशंभर यादव नें कहा की गैस की कमी का असर केवल घरेलू उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि होटल, रेस्टोरेंट और खानपान से जुड़े व्यवसाय भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।

विधायक विशंभर का 'भाजपा' पर 'कड़ा' प्रहार: कहा-'डबल इंजन' सरकार 'डबल दुखदाई'कई जगहों पर चाय, समोसा और भोजन की थालियों तक के दाम बढ़ गए हैं। सपा विधायक ने भाजपा सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाया था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में आम जनता को महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अच्छे दिन का नारा अब दिवास्वप्न बनकर रह गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जिला अस्पताल में संसाधनों की कमी: मरीजों को हो रही भारी दिक्कत

प्रेमी जोड़े ने खाया जहर : प्रेमिका ने तोड़ा दम, प्रेमी की हालत गंभीर

शाही अंदाज़ में ‘सजी’ प्रिया की शादी: करवरिया परिवार का ‘ऐतिहासिक’ विवाहोत्सव बना चर्चा

City News Uttar Pradesh

इंदौर की तर्ज पर बांदा बनेगा साफ सुथरा, सभासदों को वार्ड की सफाई पर मिलेगा इनाम : आयुक्त दिनेश सिंह

City News Uttar Pradesh

प्रकाश द्विवेदी ने खादी प्रदर्शनी के उद्घाटन में कहा: “स्वदेशी उत्पादों से बढ़ेगी अर्थव्यस्था

City News Uttar Pradesh

बांदा से दिल्ली-प्रयागराज का सफर होगा और आसान: 28 अप्रैल से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

ब्रेकिंग न्यूज़