City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश का नहीं है 'भय': 78 करोड़ की योजना का 'सोनकर' कर रहा 'बंदर बांट' ?
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश का नहीं है ‘भय’ ? 78 करोड़ की योजना का ‘सोनकर’ कर रहा ‘बंदर बांट’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में भ्रष्टाचार पेंगे भरे तो घनघोर आश्चर्य होना स्वाभाविक है ! यह कटु सच्चाई है, पीडब्लूडी 78 करोड़ 28 लाख की योजना में “बेखौफ भ्रष्टाचार का गदर” काटे है ! जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश के प्रयास से यह परियोजना मंजूर हुई थी, पर विभाग की छत्रसाया में “भ्रष्टाचार का नाग” मंत्री निषाद के क्षेत्र को डस ही नहीं रहा “फुंकार” भी मार रहा है !

मंत्री रामकेश का नहीं है 'भय': 78 करोड़ की योजना का 'सोनकर' कर रहा 'बंदर बांट' ?

लूट खसोट के शिकंजे में जकड़ी इस परियोजना के तहत जिले में पपरेंदा से सिकलुहा बार्डर तक करीब 32 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य 78 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से हो रहा है। यह मार्ग बांदा शहर, तिंदवारी, बबेरू और हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर को 9जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है।

मंत्री के क्षेत्र में 78 करोड़ में भ्रष्टाचार: सोनकर के लिये 'सोना' बनी परियोजना !

इस सड़क परियोजना को राज्य मंत्री रामकेश नें शासन से 29 मार्च 2025 को मंजूरी दिलाई थी। जून 2025 से निर्माण कार्य शुरू हुआ। निर्माण एजेंसी मेसर्स अनमोल कंस्ट्रक्शन द्वारा मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य “गुणवत्ता विहीन मानकों” से कराया जा रहा है। अब तक करीब 45 प्रतिशत “भ्रष्टाचार की कथित भेंट” चढ़ चुका है!

मंत्री के क्षेत्र में 78 करोड़ में भ्रष्टाचार: सोनकर के लिये 'सोना' बनी परियोजना !

इस परियोजना को पूरा करने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट जारी हुआ था। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2025–26 में 22 करोड़ 89 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई, जो अधिशासी अभियंता “रूपेश कुमार सोनकर” की मेहरबानी से “बंदर बांट का शिकार” हो रही है ?

मंत्री रामकेश का नहीं है 'भय': 78 करोड़ की योजना का 'सोनकर' कर रहा 'बंदर बांट' ?

परियोजना को सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। बताते है की “अधिशासी अभियंता सोनकर का रिटायर मेंट” में भी पांच माह बचा है, इस दौरान वह “भ्रष्टाचार का तांडव” सा मचाये हैं!

मंत्री रामकेश का नहीं है 'भय': 78 करोड़ की योजना का 'सोनकर' कर रहा 'बंदर बांट' ?

दरअसल “मंत्री रामकेश निषाद “भोले भाले” हैं, उन्हें “गुस्सा कम आता” है। वह इस भ्रष्टाचार से अनजान हैं ! उम्मीद है की इस खुलासे से वह सचेत होंगे। क्योंकि सोनकर की कथित भ्रष्टाचार की बदनामी के छींटे उनकी धवल छवि पर पड़ रहें है ! उन्हें चाहिये की निर्माणाधीन परियोजना की गहन जांच करायें ताकि भ्रष्टाचार में संलिप्त दंडित हो सकें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सुशासन दिवस पर पूर्व पीएम अटल के शासन को किया गया याद

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा : शौचालय में ताला बंद : प्रशासन कराये जांच ?

City News Uttar Pradesh

जंगल में मिले सब्जी विक्रेता के शव के मामले में आया नया मोड़, परिवार बोला- प्रेम प्रसंग में की गई है हत्या

कलयुग की हो गई इंतेहा : नशेड़ी पुत्र ही अपने साथियों के साथ निकला हत्यारा !

बिजली विभाग की अंधेर गर्दी: बिना कनेक्शन दिये ग्रामीणों को थमा दिया बिल

City News Uttar Pradesh

सरकार का सोलह करोड़ रुपया भ्रष्टाचार की जेबों में सेफ: योजना हो गई ढेर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़