27.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
अस्पताल में 'टॉर्च' से इलाज: स्वास्थ्य व्यवस्था पर तमाचा, मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश

अस्पताल में ‘टॉर्च’ से इलाज: स्वास्थ्य व्यवस्था पर तमाचा, मचा हड़कंप

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की “स्वास्थ्य व्यवस्था” की “बदहाली” की “चौंकाने वाली तस्वीर” सामने आई है। नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का एक “वीडियो” सोशल मीडिया पर “तेजी से वायरल” हो रहा है, जिसमें घायल “मरीज का इलाज मोबाइल की टॉर्च की रोशनी” में किया जाता दिखाई दे रहा है। इस घटना ने “सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं” और “स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल” खोल दी है।

अस्पताल में 'टॉर्च' से इलाज: स्वास्थ्य व्यवस्था पर तमाचा, मचा हड़कंप

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल के कमरे में अंधेरा पसरा हुआ है। इसी बीच स्वास्थ्यकर्मी मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर घायल मरीज की मरहम-पट्टी कर रहे हैं। यह दृश्य देखकर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में आपात स्थिति से निपटने के लिए इनवर्टर और पावर बैकअप की व्यवस्था होने का दावा किया जाता है, लेकिन नरैनी सीएचसी से सामने आया यह वीडियो इन दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

अस्पताल में 'टॉर्च' से इलाज: स्वास्थ्य व्यवस्था पर तमाचा, मचा हड़कंप

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था की असली तस्वीर बताया है।

जिला अस्पताल बना 'यमलोक' : इमरजेंसी व्यवस्था फेल, मरीजों की जान से 'खिलवाड़' !लोगों का कहना है कि जब अस्पतालों में ऐसी स्थिति होगी तो गंभीर मरीजों का इलाज कैसे हो पाएगा। इस मामले में जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह नें बताया कि वायरल वीडियो 10 मार्च का है। इस संबंध में सीएचसी नरैनी के जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सफर नहीं रहेगा सुहाना: सर्वाधिक महंगी होगी यात्रा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें छिबाँव अमृत सरोवर का किया निरीक्षण: सौंदर्य से निखर रहा सरोवर

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का दिया मंत्र

डीएम दुर्गा शक्ति नें इन्द्र धनुष अभियान की खींची प्रत्यंचा: तीन चरणों में चलेगा अभियान

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें कहा ‘सपा’ का ‘पीडीए’ फर्जी : बोलें ‘योगी’ के ‘नौ साल’ बेमिसाल

City News Uttar Pradesh

नदी में डूबकर तीन दोस्तों की मौत: शवों को देख परिजनों में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़