25.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : मंत्रियों के स्टाफ में अब नहीं रखी जाएंगी महिलाएं, स्वेच्छा पर सिर्फ महिला मंत्री के साथ मिलेगी तैनाती
उत्तर प्रदेश

यूपी : मंत्रियों के स्टाफ में अब नहीं रखी जाएंगी महिलाएं, स्वेच्छा पर सिर्फ महिला मंत्री के साथ मिलेगी तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब मंत्रियों के निजी सचिव, सहायक निजी सचिव, समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर महिलाओं की तैनाती नहीं की जाएगी। उन्हें स्वेच्छा पर सिर्फ महिला मंत्रियों के साथ तैनाती दी जाएगी। मंत्रियों के स्टाफ की आनलाइन तैनाती में हुई इस गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है।
पहली बार सचिवालय प्रशासन ने तैनाती के लिए आनलाइन व्यवस्था अपनाई है। पिछले पांच वर्ष इन पदों पर तैनात किए गए अधिकारियों को भी दोबारा अवसर नहीं दिया गया है। मगर दोबारा चुनाव जीतकर फिर मंत्री बनने वालों में से ज्यादातर ने अपने पुराने स्टाफ को ही तैनात करने की मांग की है।

यूपी : मंत्रियों के स्टाफ में अब नहीं रखी जाएंगी महिलाएं, स्वेच्छा पर सिर्फ महिला मंत्री के साथ मिलेगी तैनाती
UP: Women will no longer be kept in the staff of ministers, will be posted on voluntary basis only with women minister

प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन अमृत अभिजात के मुताबिक इस बार तैनाती की व्यवस्था को फूलप्रूफ बनाने के लिए आनलाइन प्रणाली अपनाई गई। करीब ढाई हजार अधिकारियों के पूल से आनलाइन आवंटन किए जाने से कौन किस मंत्री के स्टाफ में तैनात होगा यह किसी को जानकारी नहीं थी। कोई जोर-जुगाड़ नहीं चल सका।
पिछले पांच साल इन पदों पर तैनात रह चुके अधिकारियों को भी इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया। ताकि नए को मौका मिले। अब तक तैनात रहे 208 अधिकारियों को छोड़कर बाकी लोगों की सूची में से मंत्रियों को स्टाफ आनलाइन आवंटित किया गया। इसमें कुछ पुरुष मंत्रियों के साथ महिलाओं को भी तैनाती दे दी गई, क्योंकि उनकी संख्या अधिक थी। फिलहाल अब इसे ठीक कर लिया गया है। क्योंकि मंत्री के दूर-दराज भ्रमण पर जाने पर इन्हें कठिनाई होती।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में साप्ताहिक बंदी से जल्द राहत, अब 1 दिन हो सकता वीकेंड कोरोना कर्फ्यू …

विधायक प्रकाश नें किया विकास कार्यों का निरीक्षण, लगाई चौपाल …

City News Uttar Pradesh

हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से प्रवासी मजदूर की मौत …

City News Uttar Pradesh

डीएम बने जेम्सबांड : मरोली खंड दो और अछरोड पर गाज, आधी रात को 44 बालू ट्रकों का चालान

City News Uttar Pradesh

शहर में डायरिया का दंश : कब तक हो पायेगा अंत ! …

खेत-तालाब योजना : कैसे हो तालाब खुदाई का काम, जब भ्रष्टाचार पर नहीं लगाम !

ब्रेकिंग न्यूज़