26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
कोतवाली परिसर बना अखाड़ा : कोतवाल और दारोगा के बीच गुत्थम-गुत्था, खूब चली लाठी और लात घूंसे
उत्तर प्रदेश

कोतवाली परिसर बना अखाड़ा : कोतवाल और दारोगा के बीच गुत्थम-गुत्था, खूब चली लाठी और लात घूंसे

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोतवाली परिसर शनिवार को अखाड़ा बन गई। खाकी ही आपस में भिड़ गई। दारोगा ने कोतवाल की लाठियों से पिटाई कर दी। जवाब में जमकर गुत्थम गुत्था हुई। विवाद छेड़खानी की पीड़िता के पिता का ही चालान कर दिए जाने पर शुरू हुआ। महकमे में मारपीट की सूचना आलाधिकारियों तक पहुंच गई। कोतवाली में अधिकारियों की आमद शुरू हो गई। देर शाम तक सीओ और कोतवाल ने मीडिया के फोन उठाने से परहेज दिया। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मारपीट व विवाद मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। आइजी एसके भगत ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। इधर, आरोपित दारोगा के निलंबन की चर्चा है। पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

कोतवाली परिसर बना अखाड़ा : कोतवाल और दारोगा के बीच गुत्थम-गुत्था, खूब चली लाठी और लात घूंसे
Kotwali complex became an amphitheater: The tussle between the Kotwal and the inspector, lots of sticks and kick punches

एक गांव निवासी बहनों से वहीं के युवक छेड़खानी कर जबरन विवाह का दबाव दे रहे थे। समुदाय विशेष के युवकों के खिलाफ आरोप है कि वह वीडियो वायरल कर बदनाम करते थे। पीड़िता के पिता इसकी शिकायत लेकर पहुंचे थे। जिसके बाद हल्का इंचार्ज आशीष पटेरिया ने उनका ही चालान कर दिया। विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष के दखल के बाद शुक्रवार देर रात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

– हमारे हल्के का मामला है पर बिगड़ी बात

कोतवाली सूत्र बताते हैं कि शनिवार शाम को दारोगा आशीष पटेरिया व कोतवाल राकेश तिवारी के बीच इसी मामले को लेकर बातचीत शुरू हुई। बताते हैं कि दारोगा ने हमारे हलके का मामला है कहकर तूल दे दिया। इसके बाद बढ़ा विवाद मारपीट पर पहुंच गया। अपराधियों पर बरसने वाली लाठी खाकी के बीच चलने लगी। हंगामा देख स्टाफ जुट गया और किसी तरह दोनों को अलग किया।

– ऊपर तक पहुंची बात

खाकी के बीच जमकर हुई मारपीट की बात ऊपर तक पहुंच गई। सूत्र बताते हैं कि देर शाम एसपी अभिनंदन भी कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इधर, एएसपी ने लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि पीड़िता के पिता का धारा 151 में चालान करने के मामले में विवाद के बाद मारपीट की सूचना मिली। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। विभागीय कार्रवाई की भी अनुशंसा की जाएगी। इधर, दारोगा के निलंबन की चर्चा है पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की “निहालपुर बालू खदान अवैध खनन से निहाल” : प्रशासन बना “बहरा और सूरदास” ?

City News Uttar Pradesh

फाइनेंस कंपनियों की ‘महाठगी’: जनता का करोड़ों डूबा, भुगतान पटल बंद, न्याय ‘अधर’ में

City News Uttar Pradesh

खाद-बीज-बिजली की ‘त्रासदी’ पर भड़की किसान महिलाएं: प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

बुंदेलखंड पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में नर बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रशासन ने कराया पोस्टमार्टम

विधायक प्रकाश बोले: केंद्रीय बजट ‘विकसित भारत’ की नींव, बुनियादी ‘ढांचे’ को मजबूती

City News Uttar Pradesh

दंगा नियंत्रण अभ्यास में पुलिस ने बहाया पसीना, एसपी अभिनंदन ने लिया जायजा, देखे उपकरण …

ब्रेकिंग न्यूज़