City News Uttar Pradesh
युवती की निर्मम हत्या का मामला : घर में करीबी पर शक की सुई
उत्तर प्रदेश

युवती की निर्मम हत्या का मामला : घर में करीबी पर शक की सुई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में घर में सोई युवती की बुधवार की रात गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस के हाथ चौंकाने वाले सुराग लगे हैं। पुलिस की निगहवां जल्दी ही अपराधी के गिरेबां पर शिकंजा कस सकती हैं। पुलिस अपराध की उलझी कड़ियाँ सुलझाने में शतरंजी दिमाग लगा रही है। आपको की घटना के परिदृश्य में नजर डालते हैं। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के मुन्ना ने बताया कि गुरुवार की सुबह बेटी को जगाने के लिए कमरे की कुंडी खटखटाई तो आवाज नहीं हुई। इस पर मकान में घूमकर पहुंचा, तो पीछे का दरवाजा खुला मिला।

युवती की निर्मम हत्या का मामला : घर में करीबी पर शक की सुई
Girl’s brutal murder case: Suspicion needle on the close ones in the house

अंदर तख्त पर बेटी भोला देवी (20) का शव खून से लथपथ मिला। बिस्तर से रजाई नीचे गिरी हुई थी। धारदार हथियार से बेटी की गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना के समय घर में वह, बेटी भोला देवी और उसकी भाभी पूनम ही थीं। पिता की सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई । युवती भोला देवी पुत्री मुन्ना प्रसाद क दिया।पिता मुन्ना प्रसाद मोची का काम करता है। पत्नी मुन्नी देवी का तीन साल पहले निधन हो गया था। दो बेटे और तीन पुत्रियां थीं। बड़ा बेटा अतुल कुमार, पुष्पा देवी और रोशनी देवी विवाहित हैं। भोला देवी और प्रशांत का विवाह नहीं हुआ था।

युवती की निर्मम हत्या का मामला : घर में करीबी पर शक की सुई
Girl’s brutal murder case: Suspicion needle on the close ones in the house

बड़ा बेटा अतुल जबलपुर (मध्य प्रदेश) में कमाता है। उसकी पत्नी पूनम देवी यहां घर में रहती है। छोटा बेटा प्रशांत हरियाणा में रहता है। दो जुलाई 22 को तीसरे नंबर की बेटी रोशनी देवी की शादी में सभी घर आए थे। उसके बाद वह सब चले गए। बड़ा बेटा अतुल कुमार 15 दिन पहले घर आया था। घर में बहू पूनम और बेटी भोला देवी की आपस में नहीं बन रही थी, तो वह अलग चूल्हा कराकर गया था। मुन्ना अपनी बेटी के साथ रहता था। घटना की रात पिता ने अपने लिए खाने में मुर्गा भी बनवाया था।
स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डॉग स्क्वायड मकान से लगे खेत तक गया। वहां से घूमकर वापस आ गया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाएं हैं। सीओ बबेरू राकेश सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गईं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का जनसंपर्क दिखा रहा कमाल : भाजपा के पक्ष में तेज हो रहा माहौल

बांदा वासियों को बिजली संकट किये है तबाह : लोगों में हाय -दईया का प्रलाप

City News Uttar Pradesh

Banda- चित्रकूट मंडल : रोडवेज बसों में गूंजेगी महानायक अभिताभ बच्चन की आवाज !

गर्मी नें लगाई ललकार : पानी को तरसाऊँगा गांव, मंडल में 2675 हैंडपंप खराब !

डीएम और एसपी जुमे की नमाज को लेकर रेड एलर्ट : मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ हुई बैठक

City News Uttar Pradesh

लोकतंत्र मे राष्ट्र, प्रान्त का मुखिया प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री, सासंद, विधायक, प्रधान आदि कौन ? औऱ कैसा हो ?

ब्रेकिंग न्यूज़