31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यमुना में बाढ़ का पानी कम होने पर मिले क्षत-विक्षत दो शव, बांदा नाव हादसे के यात्री होने की संभावना
उत्तर प्रदेश

यमुना में बाढ़ का पानी कम होने पर मिले क्षत-विक्षत दो शव, बांदा नाव हादसे के यात्री होने की संभावना

चित्रकूट। मऊ थाना के पूरब पताई में महिला व पुरुष के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। पुरुष की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि महिला के पास मिले वोटर आइडी के अनुसार उसकी पहचान फतेहपुर के बिंदकी निवासी राजकुमारी पत्नी हीरालाल के रूप में हुई है। पुलिस मान रही है कि दोनों शव मरका नाव हादसा से संबंधित है।

सोमवार को दोपहर में यमुना का जल स्तर कम होने पर दोनों शवों को ग्रामीणों ने देखा। शव का अधिकांश हिस्सा जानवरों ने खा लिया है। पुलिस ने फतेहपुर थाने से संपर्क किया है। महिला व पुरुष के शव एक दूसरे से पांच सौ मीटर की दूर में पड़ थे। यमुना नदी में बीते पांच दिन से उफान था। नदी तट के तमाम गांवों के आसपास पानी भरा था। सोमवार को पानी कम होने पर लोग अपने जानवरों लेकर खेतों की ओर गए। बताते हैं तभी पूरब पताई नाला में दोनों शव करीब 500 मीटर की दूरी पर पड़े मिले। अधिकांश हिस्से को जानवरों ने खा लिया था। धड, सिर और हाथ पैर अलग-अलग पड़े थे।


एसआई मेवालाल ने बताया कि महिला का शव चेकदार साड़ी में लिपटा था। तलाशी में उसके पास मतदाता पहचान पत्र मिला है। जबकि पुरुष के पास कोई कागजात नहीं मिला है। शरीर में कपड़े भी नहीं है। सिर में सफेद बाल है जिससे अंदेशा है कि कोई बुजुर्ग है। अभी माना जा रहा है कि दोनों मरका नाव के हादसे यात्री हैं। बता दें कि रक्षा बंधन को बांदा जिला के मरका में नाव यमुना नदी में डूब गई थी। नाव का अभी तक पता नहीं चला है।
महिला के शव के पास एक मतदाता पहचान पत्र मिला है जिसमें रामजानकी- (पुत्री, पति व पिता) हीरालाल निवासी मकान नंबर 47, धमनाखुर्द तहसील बिदंकी जिला फतेहपुर व विधान सभा जहानाबाद दर्ज है। यह कार्ड 1995 का बना है। जिसमें 19 साल उम्र लिखी है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में भाजपा का बड़ा एक्शन: 114 विधायकों के ‘कटेंगे’ टिकट, बुंदेलखंड में हड़कंप !

City News Uttar Pradesh Desk

दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत: तीन लोग गंभीर रूप से घायल

City News Uttar Pradesh

बर्थडे पार्टी में साली को देखकर जीजा हुआ नाराज, फांसी लगाकर दे दी जान

बांदा में फिर ओला वृष्टि का जमकर अत्याचार : किसानों की निकली कराह

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील के निर्देशन में कृषि महाविद्यालय के छात्रों नें दिखाई प्रतिभा

प्रवीण सिंह का संघ शताब्दी वर्ष व विजयदशमी पर संदेश: यह केवल पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना का उद्घोष

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़