- विनोद मिश्रा
लखनऊ। प्रदेश भाजपा ने अपने जिला स्तरीय संगठन में बड़े स्तर का बदलाव किया है। 75 प्रतिशत से अधिक जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। यह बदलाव आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। आपको बता दूँ की भाजपा में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चायें थीं। शुक्रवार को यह फेरबदल कर दिया गया। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं चल रही थीं।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं। मात्र 25 जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हुए हैं। हालांकि इस सूची में महिलाओं को जगह कम मिली है। मात्र पांच महिलाओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। लखनऊ महानगर में आनंद द्विवेदी, लखनऊ जिला में विनय प्रताप सिंह अध्यक्ष बनाए गए हैं।
इसी तरह रायबरेली में बुद्विलाल पासी, सीतापुर से राजेश शुक्ला, बाराबंकी में अरविंद मौर्या, गोंडा में अमर किशोर कश्यप, बहराइच में बृजेश पांडेय अध्यक्ष बनाए गए हैं। भाजपा ने बुद्धिलाल पासी को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। रामदेव पाल को हटा दिया गया है। नगर पालिका परिषद के चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ नेता को अध्यक्ष बनाने की कवायद चल रही थी। बुद्धि लाल पासी को नगर पालिका रायबरेली के पद पर अध्यक्ष का टिकट मिलना था, लेकिन ऐन मौके पर काट दिया गया था।

लोकसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना जिलाध्यक्ष बदल दिया है। अब राम प्रसाद मिश्र को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।अभी तक वह कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं। भाजपा ने अवध क्षेत्र के महामंत्री त्रयंबक तिवारी को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। मूलतः जिले के हंसवर निवासी त्रयंबक लखनऊ में रहकर पार्टी की बड़ी गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय हैं। जिले के कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती आई है। यहां अब तक मिथिलेश त्रिपाठी अध्यक्ष थे।
इसी तरह कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से कानपुर महानगर से दीपू पांडे, कानपुर दक्षिण से शिवराम सिंह, कानपुर देहात से मनोज शुक्ला, कानपुर ग्रामीण से दिनेश कुशवाहा, इटावा से संजीव राजपूत, कन्नौज से वीर सिंह भदौरिया, फरुखाबाद से मुकेश गुप्ता, फतेहपुर से मुखालाल पाल, औरैया से भुवन गुप्ता, झांसी महानगर से हेमंत परिहार, झांसी जिला से अशोक गिरि, बांदा से संजय सिंह, महोबा से अवधेश गुप्ता, चित्रकूट से लवकुश चतुर्वेदी, हमीरपुर से सुनील पाठक, जालौन से उर्विजा दीक्षित, ललित पुर से राजकुमार जैन अध्यक्ष होंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
