City News Uttar Pradesh
बिजली निजीकरण का मुद्दा प्रदेश भर में गर्माया: कर्मचारियों ने आर-पार के संघर्ष का किया एलान
उत्तर प्रदेश

बिजली निजीकरण का मुद्दा प्रदेश भर में गर्माया: कर्मचारियों ने आर-पार के संघर्ष का किया एलान।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। यूपी में बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ शनिवार को प्रदेशभर में विरोध सभाएं हुईं। पूर्वांचल और दक्षिणांचल को निजी हाथों में देने के फैसले के खिलाफ ऊर्जा विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा खोलते हुए चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो वे सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। विरोध सभाओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से हस्तक्षेप की मांग की गई।

बिजली निजीकरण का मुद्दा प्रदेश भर में गर्माया: कर्मचारियों ने आर-पार के संघर्ष का किया एलान

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विरोध सभाओं का आयोजन किया गया। लखनऊ के फील्ड हॉस्टल में आयोजित प्रदेशव्यापी सभा में केंद्रीय और प्रांतीय नेताओं ने निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद की। नेताओं ने कहा कि बिजली विभाग की खरबों रुपये की संपत्ति का मूल्यांकन उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया जाना चाहिए। सभा में बताया गया कि ग्रेटर नोएडा और आगरा में निजीकरण के प्रयोग असफल रहे हैं। ग्रेटर नोएडा की कंपनी किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं के बजाय औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देती है। वहीं, आगरा में टोरेंट कंपनी को लागत से कम दर पर बिजली देने से 14 साल में 3000 करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है।

बिजली निजीकरण का मुद्दा प्रदेश भर में गर्माया: कर्मचारियों ने आर-पार के संघर्ष का किया एलान

सभा में मौजूद नेताओं ने निजीकरण की नीति पर सवाल उठाए और कहा कि इससे कर्मचारियों की सेवा शर्तों के साथ-साथ किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। विरोध सभा में राजीव सिंह, जितेंद्र सिंह गुर्जर, गिरीश पांडेय, महेंद्र राय, सुहैल आबिद, पीके दीक्षित, राजेंद्र घिल्डियाल, चंद्र भूषण उपाध्याय समेत कई नेताओं ने भाग लिया और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें मंडल बैठक में भरी हुंकार : जनसेवा में समर्पण के साथ करें कार्य

City News Uttar Pradesh

Banda : अभिकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त, समस्याओं का समाधान कराने का विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दिया आश्वासन …

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति ने निकाय चुनाव तैयारियों का किया स्थलीय सिंहावलोकन

डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल, घायलों का जाना हाल

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त नें की विकास कार्यों की मैराथन बैठक : अपने अनुभव से अफसरों को किया कायल

City News Uttar Pradesh

कार्तिक मेले पर ‘कालिंजर’ में उमड़ा सैलाब : श्रद्धालुओं नें किये ‘नीलकंठेश्वर’ के दर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़