27.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
कार्तिक मेले पर 'कालिंजर' में उमड़ा सैलाब : श्रद्धालुओं नें किये 'नीलकंठेश्वर' के दर्शन
उत्तर प्रदेश

कार्तिक मेले पर ‘कालिंजर’ में उमड़ा सैलाब : श्रद्धालुओं नें किये ‘नीलकंठेश्वर’ के दर्शन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सामरिक दृष्टि से बेजोड़ और ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व समेटे कालिंजर दुर्ग समेत कस्बे में बुधवार को ‘कार्तिक पूर्णिमा मेले’ की धूम रही।

कार्तिक मेले पर 'कालिंजर' में उमड़ा सैलाब : श्रद्धालुओं नें किये 'नीलकंठेश्वर' के दर्शन

श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। किसी ने सीधे नीलकंठ मंदिर जाकर भोलेनाथ के चरणों में माथा टेका, कोई दुर्ग स्थित सरोवरों में स्नान कर जलाभिषेक के इरादे से मंदिर पहुंचा दुर्ग के नीचे मेले में महिलाओं बच्चों की बहुलता देखते बनी। दुकानों में खासी चहल-पहल दिखी।

कार्तिक मेले पर 'कालिंजर' में उमड़ा सैलाब : श्रद्धालुओं नें किये 'नीलकंठेश्वर' के दर्शन

बुंदेलखंड के प्रमुख मेलों में शुमार कार्तिक पूर्णिमा मेले में बांदा, चित्रकूट और महोबा आदि जिलों के अलावा सीमा से लगे मध्यप्रदेश के सतना, पन्ना और छतरपुर जिलों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु कालिंजर पहुंचे। दुर्ग स्थित बुड्ढा-बुड्ढी, राम कटोरा और कोटितीर्थ आदि सरोवरों में सुबह शुरू हुआ स्नान ध्यान कर महादेव दर्शन का सिलसिला लगातार जारी रहा।

कार्तिक मेले पर 'कालिंजर' में उमड़ा सैलाब : श्रद्धालुओं नें किये 'नीलकंठेश्वर' के दर्शन

कालिंजर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की मान्यता महादेव के पुत्र कार्तिकेय के जन्म से जुड़ी है। जमाने से इस परंपरा का निर्वाह हो रहा है। कुछ समय से मेले पर शासन प्रशासन ने भी दिलचस्पी दिखाई है। मेला कमेटी अध्यक्ष दयाराम सोनकर ने बताया, सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी हैं। भीड़ नियंत्रण को पन्ना, सतना और चित्रकूट मार्गों समेत किला मार्ग पर बैरियर लगाए गए हैं। सुरक्षा इंतजाम चौकस हैं। जगह-जगह पुलिस तैनात है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौत के तारों के नीचे ‘जिंदगी’: मंडरा रहा ‘काल’, विभागीय लापरवाही ‘बेनकाब’

City News Uttar Pradesh

‘रहस्य’ का दरवाजा खुला ! रामकाल से ‘जुड़ाव’ की चर्चा, प्रशासन और पुरातत्व विभाग ‘अलर्ट’ !

होलिका दहन के साथ ही रंग, गुलाल से सराबोर हुआ जिला

मिनी मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता : रवि, महिमा एवं सजल बनें व्यक्तिगत चैंपियन

City News Uttar Pradesh

जज्बे को सलाम : बीमारी हालत में जूझ रही “एएनएम” कोरोना ड्यूटी को दे रहीं “अंजाम”

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज स्टाफ नर्सों की कमी से बेहाल : स्वास्थ मंत्री नहीं दे रहे हैं ध्यान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़