City News Uttar Pradesh
भाजपा प्रत्याशियों नें जनसभा के बाद भरे नामांकन पत्र
उत्तर प्रदेश

भाजपा प्रत्याशियों नें जनसभा के बाद भरे नामांकन पत्र

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा द्वारा घोषित नगर पालिका बांदा, नगर पंचायत तिंदवारी तथा मटौध के अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन सामूहिक रूप से अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। भाजपा प्रत्याशियों ने पंडित जे एन महाविद्यालय खेल मैदान में नामांकन सभा की।

भाजपा प्रत्याशियों नें जनसभा के बाद भरे नामांकन पत्र
BJP candidates filled nomination papers after public meeting

इस अवसर पर सांसद आर.के सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बुंदेलखंड विकास बोर्ड अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल, भाजपा नेता अजीत गुप्ता, व्यापारी नेता मनोज जैन, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज तथा विनोद जैन और राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता द्वारा भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया।

भाजपा प्रत्याशियों नें जनसभा के बाद भरे नामांकन पत्र
BJP candidates filled nomination papers after public meeting

जल शक्ति राज मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव में भाजपा भगवा परचम फहरा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

भाजपा प्रत्याशियों नें जनसभा के बाद भरे नामांकन पत्र
BJP candidates filled nomination papers after public meeting

इस अवसर पर बांदा नगर पालिका प्रत्याशी मालती बासु, तिंदवारी नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी राजकुमारी गुप्ता, मटौध नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सुधीर सिंह सहित सभासदों के प्रत्याशीगणों के साथ जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, सुमन शर्मा, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, राजभवन उपाध्याय, किशन बाबू गुप्ता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, पुष्कर द्विवेदी, रामकिशन गुप्ता बासु आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वामित्व योजना : डीएम अनुराग द्वारा कलेक्ट्रेट में किया गया घरौनियों का वितरण

City News Uttar Pradesh

पालिका प्रतिनिधि अंकित की पहल बनी मिसाल: अर्थियों के बांस बनें हरियाली की ढाल

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग के निर्देश : विद्यालयों के आस-पास बसों व अवैध वाहनों की न हो पार्किंग

City News Uttar Pradesh

किसानों की किस्मत पर “माहू का हमला” : खामोश है कृषि विभाग का अमला !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक: कहा- यह हर वर्ग के लिए “लाभकारी”

City News Uttar Pradesh

गांधी प्रतिमा न लगाने पर कांग्रेसियों का पालिका में धरना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़