30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
गांधी प्रतिमा न लगाने पर कांग्रेसियों का पालिका में धरना
उत्तर प्रदेश

गांधी प्रतिमा न लगाने पर कांग्रेसियों का पालिका में धरना

– तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन , प्रतिमा लगवाए जाने की मांग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गांधी प्रतिमा न लगाए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने नगर पालिका परिषद परिसर में ईओ कार्यालय के सामने धरना दिया और नारेबाजी की। बाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दो दिन के अंदर गांधी प्रतिमा स्थापना कराए जाने की मांग की। ऐसा न होने पर विरोध प्रदर्शन किए जाने की बात कही।

गांधी प्रतिमा न लगाने पर कांग्रेसियों का पालिका में धरना
Congressmen picket in the municipality for not installing Gandhi statue

तकरीबन एक माह पहले ट्रक की टक्कर से अतर्रा कस्बे के मुख्य बाजार में चबूतरे पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी। गांधी प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद आक्रोशित कांग्रेसियों ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देकर जाम लगा दिया। धरना के दौरान पुलिस व कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एसडीएम ने एक सप्ताह के अंदर बापू की नई प्रतिमा स्थापित कराने का भरोसा दिया। एसडीएम के आश्वासन पर कांग्रेसियों ने धरना खत्म कर दिया। जिला महासचिव की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उप जिलाधिकारी के आश्वासन के एक माह बाद गांधी प्रतिमा स्थापित न किए जाने पर शनिवार को जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू की अगुवाई में कांग्रेसियों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। अधिशासी अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देकर कांग्रेसजनों ने नारेबाजी की।

गांधी प्रतिमा न लगाने पर कांग्रेसियों का पालिका में धरना
Congressmen picket in the municipality for not installing Gandhi statue

आरोप लगाया कि तत्कालीन एसडीएम ने एक सप्ताह के अंदर गांधी प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया था। घटना के लगभग एक माह बीत जाने के बाद प्रतिमा स्थापित नहीं हुई। धरना-प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसडीएम के निर्देश पर पालिका पहुंचे तहसीलदार ने कांग्रेसियों को शांत कराया।

Advertisementकांग्रेसजनों ने ज्ञापन सौंपकर दो दिन के अंदर गांधी प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग की। तहसीलदार ने बताया कि गांधी प्रतिमा जयपुर से मंगाई गई है। दो दिन में गांधी प्रतिमा यहां आ जाएगी। इसके बाद पालिका इसे स्थापित कराएगी। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, सूरज बाजपेई, जगदीश गुप्ता विक्की, राजेश पप्पू बिलाल, गौरी शंकर गुप्ता, राममनोहर वर्मा, पवन देवी, रमेशचंद्र कोरी, शिवम पांडेय, सत्यम सोनी, नसीम, लालबाबू सिंह आदि शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व सांसद भैरो मिश्रा नें सीएम योगी से की मुलाकात : सड़कों के निर्माण की उठाई मांग

दहेज लोभियों की अग्रिम जमानत अर्जी हुई खारिज

City News Uttar Pradesh

आजम खान, पत्नी और बेटे अब्दुल्ला को सात-सात साल की सजा: आजम बोले- इंसाफ और फैसले में फर्क होता है

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित की ‘चौकसी’: अफसरों की ‘कसी लगाम’, कहा- ‘लापरवाही’ नहीं होगी ‘बर्दाश्त’

City News Uttar Pradesh Desk

महाेबा : पीएम आवास योजना में एक करोड़ 34 लाख रुपये का गबन, डूडा के परियोजना अधिकारी समेत 11 पर मुकदमा दर्ज …

UP Assembly Elections 2022 : बसपा तथा बीजेपी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी जारी की आठ प्रत्याशियों की सूची, पढ़िए किसे कहाँ से मिला टिकट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़