27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
प्राइवेट बस परिचालक को दूसरे बस ने रौंदा: हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, टेंपो चालक गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। टेंपो की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत हो गई। खेत से घर जाते समय रास्ते में हादसा हुआ। ग्रामीणों ने टेंपो चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी शिव गोपाल सिंह उर्फ चुन्नू (70) सोमवार सुबह खेत से घर जा रहा था। रास्ते में बांदा से बबेरू जा रहे टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी।

सड़क हादसा: टेंपो की टक्कर से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Road accident: farmer died due to collision with tempo, there was chaos in the family

किसान उछलकर दूर जा गिरा। उसे टक्कर मारने के बाद टेंपो भी पलट कर उसी के ऊपर जा गिरा। टेंपो के नीचे दबने व सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भागने का प्रयास कर रहे टेंपो चालक राजा साहू को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। भतीजे निरंजन सिंह ने बताया कि मृतक अविवाहित था। उनके नाम छह बीघा जमीन है। वह खेत में ही झोपड़ी बनाकर रहते थे। खाना खाने घर आते-जाते थे। इंस्पेक्टर मिथलेश सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बलिया  : पिता ने दो पुत्रों के साथ मिलकर लाठी डंडे से पीटकर, बड़े बेटे को उतारा मौत के घाट … 

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखि‍लेश ने भाजपा पर फ‍िर बोला हमला, कहा- सरकार में चल रहा महंगाई का अमृतकाल

City News Uttar Pradesh

आयुक्त आर.पी सिंह नें धान खरीद पर ध्यान लगाया : औचक किया निरीक्षण !

City News Uttar Pradesh

शासन के निर्देशन पर सड़क किनारे बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

डीएम नगेंद्र की किसानों से अपील: फार्मर रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो रुकेगी सम्मान निधि

City News Uttar Pradesh

बांदा में कांग्रेस चरमराई : सावन नें ही आग लगाई, अब बुझेगी कैसे ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़