- विनोद मिश्रा
बांदा। बिजली विभाग की जबरदस्त लापरवाही उजागर हुई हैं। एक लाइन मैन की दबंगई से निजी नलकूप से सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई। मामला यह हैं कि कनवारा गैस गोदाम के पास पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील का फार्म हाउस हैं। यहीं नजदीक में शहर की पेयजल आपूर्ति के लिये नलकूप हैं। सिंचाई के लिये किसान के निजी नलकूप हैं। यहां पर रविवार की रात बिजली लाइन में फाल्ट आ जानें पर तुलसी नगर पावर हाउस से संबंधित लाइन मैन पप्पू आदि नें कार्य किया लेकिन सिंचाई के लियॆ गई लाइन के न्यूट्रल का तार जोड़ने की बजाय खम्भे से ही बांध कर चले गये। परिणाम स्वरूप निजी नलकूप बंद हो गये। गेहूं के फसलों की सिंचाई ठप हो गई है।

इस संदर्भ में किसानों नें लाइन मैन पप्पू के मोबाइल नंबर 7991679568 पर संपर्क किया तो लाइन मैन नें कहा कि मैं अपनें खेत में लाही काट रहा हूँ। कल यदि फुर्सत मिली तो देखूंगा। इसके बाद तुलसी नगर पावर हाउस के कंप्लेन नंबर 9454372434 पर काल कर सारी परस्थितियों से अवगत कराया गया। तत्काल लाइन ठीक करने का भरोसा मिला। पर लाइन ठीक नहीं हुई। इसके पूर्व अधिशाषी अभियंता के नंबर 9415909204 पर सोमवार को लगभग 11बजे अवगत कराया गया। उनका भी आश्वासन पूरा नहीं हो सका।

निजी नलकूप मालिक विनोद कुमार मिश्रा का कहना हैं कि कितनी आश्चर्य की बात हैं कि दैनिक वेतन भोगी लाइन मैन पप्पू की यह जुर्रत। वह अपनें पूरे महकमें पर भारी हैं। आराम से अपनें गांव में खेत की सरसों (लाही )काट रहा हैं औऱ किसानों की निजी नलकूप से सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई हैं। किसानों नें डीएम दीपा रंजन एवं संबंधित विजली विभाग के अधिकारियों से गोहार लगाई हैं कि बिजली पोल में न्यूट्रल तार शीघ्र जुड़वाया जायें ताकि किसान नलकूप से सिंचाई कर सकें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
