- विनोद मिश्रा
बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं की ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी की जा रही है। कहा कि मुख्य मंत्री योगी की सरकार जो कहती है वह करती है।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद होली पर्व की शुभकानाओं के साथ यहां अपनें आवास में विशेष भेंट में रूबरू थे। कहा कि योगी सरकार नें अपनें संकल्प पत्र के अनुरूप निजी नलकूपों के बिजली बिल में पूरी तरह से छूट प्रदान कर दी है। इससे प्रदेश के लगभग 2करोड़ 40 लाख किसान परिवारों को लाभ होगा। बताया कि प्रदेश में 14 लाख निजी नलकूपों के कनेक्शन हैं, जिनके लिये सरकार नें बजट में 1950 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इस घोषणा से सरकार पर सालाना 2 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया कि 2 हजार 803करोड़ रुपयों से बाढ़ नियंत्रण औऱ जल निकासी के कार्य कराये जायेगे। इसके साथ ही नहरों एवं सरकारी नलकूपों से किसानों को मुख्य पानी की सुविधा के लिये 900करोड़ रुपये की व्यवस्था हुई है। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया कि नदी में सुधार एवं कटाव निरोधक परियोजनाओं के लिये 1619 करोड़ रुपये का प्राविधान रखा है। इसके साथ ही 502 करोड़ रुपयों की मदद से प्रदेश में नये राजकीय नलकूपों का निर्माण कराया जायेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
