- विनोद मिश्रा
महोबा। घर पर गैस चूल्हे से खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में आने से महिला व उसकी नातिन बुरी तरह झुलस गई। “शोर-शराबा” सुनकर बुझाने दौड़ा नाना भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां बालिका की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। जनपद झांसी के सिजहरी गांव निवासी रामेश्वर की पत्नी नीलम गर्मियों की छुट्टी में अपनी इकलौती बेटी रुचि (07) के साथ मायके महोबा जिले के थाना पनवाड़ी के किल्हौवा गांव आई थी। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे रुचि की नानी रामकली गैस चूल्हे से खाना बना रही थी, जबकि नातिन वहीं खेल रही थी।

इसी दौरान सिलेंडर लीकेज होने से अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने रामकली की साड़ी और रुचि को चपेट में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर नाना विजय सिंह व पड़ोसी दौड़ पड़े। पानी और बालू डालकर किसी तरह सिलेंडर की आग बुझाई गई। आग बुझाने के प्रयास में विजय सिंह भी झुलस गया। गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां रुचि की मौत हो गई, जबकि रामकली की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
