- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में पड़ रही रिकॉर्ड तोड गर्मी से लोग बिलबिला उठे हैं। गर्मी का पारा नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग “चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े” के चलते अपने घरों में कैद हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति पूरी न हो पाने से लोग गर्मी से बुरी तरह परेशान है।

पिछले कई दिनों से बांदा प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है। पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक है। जिससे भीषण गर्मी पड़ रही है और बिजली की खपत बढ़ गई है। मांग के अनुरूप अधिक बिजली की खपत से ट्रांसफार्मर फूंक रहे हैं, जर्जर तार जल रहे हैं जिससे लोगों को रात रात जागकर बितानी पड़ रही है। दूसरी तरफ पेयजल का संकट है उत्पन्न हो गया है।

गर्मी के कारण इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी व्याकुल हैं। हर साल की तरह न तो जानवरों के लिए कहीं पानी की व्यवस्था है और न राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की। लोगों को प्यास बुझाने के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बिजली की आपूर्ति ध्वस्त हो जाने से पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
