27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा "हेल्थ का तोहफा": एटीएम मशीन में जांच, जल्दी लें स्वास्थ लाभ
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा “हेल्थ का तोहफा”: एटीएम मशीन में जांच, जल्दी लें स्वास्थ लाभ

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें यहां जनता को “हेल्थ का तोहफा” दिया। जांच कराईये औऱ “तत्काल रिपोर्ट प्राप्त कर इलाज से चंगे हो जाईये”। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जसपुरा में हेल्थ चेकअप एटीएम मशीन का उदघाटन किया।

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा "हेल्थ का तोहफा": एटीएम मशीन में जांच, जल्दी लें स्वास्थ लाभ
“Gift of health” by Jal Shakti Minister Ramkesh: check in ATM machine, get health benefits quickly

इस अवसर पर जलशक्ति राज्य मंत्री नें कहा कि मरीजों के इलाज में जांच रिपोर्ट आने में होने वाली देरी न हो इसके लिए यहां सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में “हेल्थ चेकअप एटीएम मशीन” लगाई गई है। इस मशीन के जरिए अस्पताल में आने वाले मरीजों की जल्द से जल्द जांच हो सकेगी और उसकी रिपोर्ट भी 20 मिनट में मिल जाएगी।

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा "हेल्थ का तोहफा": एटीएम मशीन में जांच, जल्दी लें स्वास्थ लाभ
“Gift of health” by Jal Shakti Minister Ramkesh: check in ATM machine, get health benefits quickly

बताया कि मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ चेकअप एटीएम मशीन लगाई गई है। हेल्थ चेकअप एटीएम मशीन से हीमोग्लोबिन, शुगर, ईसीजी, ऑक्सीजन लेबल, ब्लड प्रेशर, वजन आदि की जांच की जा सकेगी। इस मशीन के द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट 20 मिनट में मरीज को मिल जायेगी। जिसके बाद इलाज में देरी नहीं होगी।

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा "हेल्थ का तोहफा": एटीएम मशीन में जांच, जल्दी लें स्वास्थ लाभ
“Gift of health” by Jal Shakti Minister Ramkesh: check in ATM machine, get health benefits quickly

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा कि इस मशीन की तरह जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में भी इसे लगवाया जाऐगा। बताया कि प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए तत्पर है। मरीजों को अस्पताल में तत्काल इलाज मिले उसमें यह मशीन कारगर सिद्ध होगी। हेल्थ चैकअप एटीएम मशीन का उद्घाटन के बाद राज्य मंत्री निषाद नें मशीन के जरिए खुद का चेकअप भी किया। जिसकी रिपोर्ट 15 से 20 मिनट में उनको मिल गई। जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ बताए गए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वागत की अनूठी व्यवस्था : गांवों में मेहमानों का मन “मयूर” सा हो जाऐगा !

City News Uttar Pradesh

अपर आयुक्त के पेशकार पर 11 लाख घूस मांगने का आरोप : एडीएम न्यायिक करेंगे जांच

गजब की खबर : पच्चीस अरब खर्च, तीन सरकारें नहीं पूरे करा पाईं पुल ! …

प्रतिनिधि अंकित का औचक निरीक्षण: जनता से लिया फीडबैक, बोले- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

पिता की शर्मनाक करतूत : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर साठ हजार में बेचा

City News Uttar Pradesh

मौदहा पालिका बनी भ्रष्टाचार का महाकुंभ ! रज़ा मोहम्मद की राजी से कमीशन का चरमोत्कर्ष

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़