24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग रह गए हैरान : कक्षा तीन के बच्चें नहीं लिख पाए अपना नाम
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग रह गए हैरान : कक्षा तीन के बच्चें नहीं लिख पाए अपना नाम …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले का बेसिक शिक्षा विभाग यूंही बदनाम नही है । इसकी एक और बानगी सामने आयी है जिसमे कक्षा तीन के छात्र-छात्राएं अपना नाम भी नही लिख पाए ।

डीएम अनुराग रह गए हैरान : कक्षा तीन के बच्चें नहीं लिख पाए अपना नाम
यह अजब -गजब नजारा जिलाधिकारी के निरीक्षण में ग्राम छेहराव में परिषदीय स्कूल सामने आई।कक्षा तीन के छात्र-छात्राएं अपना नाम नहीं लिख पाये। साथ ही 69 लिखने में बगले झांकने लगे। डीएम ने इतनी पुअर कंडीशन देख कड़ी नाराजगी जाहिर की। प्रधानाध्यापक व बीएसए को कड़ी चेतावनी दी।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने गुरुवार को दोपहर बाद प्राथमिक विद्यालय छेहरांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक उदय प्रकाश त्रिपाठी, शिक्षामित्र कामता प्रसाद, सहायक अध्यापिका दीक्षा तिवारी उपस्थित रहीं। कक्षा-एक में 18 में से नौ बच्चे, कक्षा-दो में 24 में से 16, कक्षा-तीन में 25 में से 13, कक्षा-चार में 21 में 16, कक्षा-5 में 26 में से 16 बच्चे उपस्थित मिले। बच्चों की संख्या कम होने पर डीएम ने प्रधानाध्यापक से सवाल किए।

डीएम अनुराग रह गए हैरान : कक्षा तीन के बच्चें नहीं लिख पाए अपना नाम

कक्षा-तीन की छात्रा वैष्णवी तथा अंशुमान से उन्होंने 69 लिखने को कहा तो वह नहीं लिख पाए। यहां तक कि दोनों बच्चे अपना नाम तक नहीं लिख सके। पठन-पाठन की स्थिति बेहद खराब होने पर डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह और प्रधानाध्यापक उदय प्रकाश त्रिपाठी को कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दी कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कराएं।

डीएम अनुराग रह गए हैरान : कक्षा तीन के बच्चें नहीं लिख पाए अपना नाम

इसके बाद उन्होंने रसोई में जाकर खाने की गुणवत्ता एवं प्रयोग में लाए जा रहे मसालों को देखा। अलमारी में बच्चों के लिए आए तमाम स्वेटर पड़े मिले। इनका वितरण ही नहीं किया गया। स्कूल परिसर गंदा मिला। डीएम ने कहा कि दोबारा ऐसी स्थिति मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : अन्ना जानवर बनें जान के दुश्मन : फसल की रखवाली को पहुंचे किसान ने खेत में फांसी लगा दुनिया किया अलविदा !

City News Uttar Pradesh

गौवंश आश्रय स्थल : सूत न कपास जुलाहों में लठ्ठम – लठ !

बस में गांजा पी रहे चालक का वीडियो हुआ वायरल, जांच के बाद की जाएगी सख्त कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

बांदा में मुख्य बाजार में ‘ऐतिहासिक’ अतिक्रमण: झाम के ‘झाम’ से ‘बड़ी मुसीबत’

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा विधायक के पिता ने ‘योगी सरकार’ को ललकारा: ‘हम हिजड़े नहीं, अब ताली नहीं तलवार चलेगी !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में जानलेवा हुआ कोरोना, दो लोगों की हुई मौत, 306 मरीजों का चल रहा है इलाज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़