- विनोद मिश्रा
बांदा। कोरोना संकट काल के बाद स्कूल संचालकों द्वारा फीस को लेकर बरती जा रही सख्ती 12वीं की छात्रा पर भारी पड़ी। फीस जमा नहीं होने से उसे परीक्षा में बैठने में नहीं दिया गया और दो पेपर देने के बाद निकाल दिया गया। कई दिनों से उदास रहने वाली छात्रा ने मां की साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। भाई ने कमरे में फांसी पर लटका शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के नेता नगर मोहल्ले की है। इधर, कॉलेज के प्रबंधक का कहना है कि परीक्षा दे रही थी, दो दिनों से स्कूल नहीं आई थी। कोतवाल ने बताया कि स्वजन के आरोपों को भी प्रमुखता में रखते हुए जांच की जा रही है।
अतर्रा रोड स्थित नेता नगर मोहल्ला निवासी अनंत कुमार की 16 वर्षीय पुत्री संजना कस्बे के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। भाई देवनारायण ने बताया कि रात में क्वायल जलाने के लिए माचिस लेने बहन के कमरे में गया तो फंदे पर लटका शव देखा। उसकी चीख सुन स्वजन पहुंच गए और चीख-पुकार मच गई। मां की साड़ी का फंदा बनाकर हुक से संजना ने फांसी लगा ली थी। सूचना मिलने पर सुबह कोतवाल भाष्कर मिश्रा पहुंचे और कागजी कार्रवाई की।

मां ज्ञानवती ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे वह बेटी को दूध देने गई थीं, तब वह पढ़ रही थी। पिता के मुताबिक दो पेपर देने के बाद फीस जमा नहीं होने से उसे कॉलेज में प्रवेश नहीं करने दिया गया। स्कूल से भगाने के बाद वह उदास रहती थी। उसने अर्ध वार्षिक परीक्षा के दो पेपर दिए थे। फीस जमा नहीं हो पाने की वजह से साल बर्बाद होते देख बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
कालेज प्रबंधक विश्वसेवर पांडे ऩे बताया की छात्रा परीक्षा दे रही थी। दो दिनों से कॉलेज नहीं आई थी। जानकारी करने पर पता चला था कि वह बीमार है। फीस जमा नहीं होने पर उसे कॉलेज से भगाया नहीं गया था। कोतवाल भास्कर मिश्रास्वजन ने फीस जमा नहीं करने की वजह से फांसी लगाना बताया है। हर बिदु पर जांच की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
