30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : उर्स पर तकरीर, मानकवत की सजी महफिल।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सैय्यद मजहर रब्बानी का उर्स कच्चा तालाब स्थित दरगाह व अलीगंज में मनाया गया। कुरानख्वानी, फातेहाख्वानी, गुलपोशी, चादरपोशी के साथ तकरीर और नात मनकबत की महफिल सजाई गई। उलेमाओं ने नात मनकबत सुनाईं और विलायत पर तकरीर की।


आबिद रब्बानी ने बताया कि दरगाह में हजरत मजहर रब्बानी के सातवें उर्स में सुबह दरगाह में कुरानख्वानी हुई। उसके बाद मजार पर संदल पेश किया गया। मुल्क में अमनोअमान के साथ कोरोना महामारी से निजात की दुआ की गई। इसके बाद नात मनकबत और तकरीर की महफिल सजी। महमूद रब्बानी, रुस्तम अली कादरी, वाजिद रब्बानी ने विलायत पर तकरीर की। असिर की नमाज के बाद अलीगंज स्थित रब्बानी आवास में फातेहा ख्वानी हुई। उर्स में शहर काजी सैय्यद मेराज मसूदी, अकील मियां, खुशतर रब्बानी, अशअर रब्बानी, सखावत अली, असगर रब्बानी, अदनान अली, इमरान, सर्वर रब्बानी आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : पेट्रोल डालकर युवक ने खुद को जिन्दा फूंका, हुई दर्दनाक मौत …

News : अखिलेश के तेवर पड़े ढीले, कहा- गरीबों के टीकाकरण की तारीख निश्चित घोषित हो…

मंत्री रामकेश विकास की रफ्तार की तेज: 15.84 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, बजट जारी

बांदा : दिनदहाड़े तहसील परिसर में तीन लाख की टप्पेबाजी …

महाराणा प्रताप चौक पर दोबारा स्थापित की गई प्रतिमा, क्षत्रिय महासभा ने जताई खुशी, प्रशासन का आभार किया व्यक्त

विधायक प्रकाश द्वारा अधिवक्ताओं को सौगात: नवीन कक्षों का किया लोकार्पण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़