City News Uttar Pradesh
महाराणा प्रताप चौक पर दोबारा स्थापित की गई प्रतिमा, क्षत्रिय महासभा ने जताई खुशी, प्रशासन का आभार किया व्यक्त
उत्तर प्रदेश

महाराणा प्रताप चौक पर दोबारा स्थापित की गई प्रतिमा, क्षत्रिय महासभा ने जताई खुशी, प्रशासन का आभार किया व्यक्त

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ट्रक की टक्कर से चौराहे पर लगी प्रतिमा टूट जाने के बाद प्रतिमा को जिला प्रशासन ने दोबारा स्थापित करा दी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। साथ ही चौराहे के सुंदरीकरण व जिले के माडल चौराहे के रूप में विकसित करने पर खुशी जाहिर की है।

महाराणा प्रताप चौक पर दोबारा स्थापित की गई प्रतिमा, क्षत्रिय महासभा ने जताई खुशी, प्रशासन का आभार किया व्यक्त
Statue re-established at Maharana Pratap Chowk, Kshatriya Mahasabha expressed happiness

दो मार्च 2022 की रात शहर के मुख्य चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा टूट गई थी। जिसके बाद धरना-प्रदर्शन का दौर चला था। अब प्रशासन ने चौराहे की रौनक ही बदल दी है। वहां सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही नई प्रतिमा स्थापित करा दी गई। क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार ने भूरागढ़ दुर्ग के पास बीएन सिंह, सूर्यपाल सिंह चौहान, एसके सिंह व पतिराखन सिंह चंदेल व भारी भीड़ के साथ प्रतिमा की अगवानी की। सनद रहे कि विरोध प्रदर्शन को देख पहुंचे जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने प्रतिमा लगवाने को कहा था। पदाधिकारियों ने सुंदरीकरण कराने के लिए मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह व बांदा विकास प्राधिकरण के लिए विशेष आभार व्यक्त किया है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में “मिशन 80” के लिए भाजपा की हुई बड़ी बैठक: निकाय से लेकर लोकसभा का ब्लूप्रिंट हुआ तैयार, सीएम योगी बोले- बीजेपी विजेता की तरह करती है काम

City News Uttar Pradesh

गौ संरक्षण में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये साफ ? मचा है हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम का रुख सख्त , शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई…

City News Uttar Pradesh

आयुक्त और डीएम नें किसानों को आमदनी बढ़ाने का दिया “कृषि मंत्र” …

City News Uttar Pradesh

प्रशासन की लापरवाही से बड़ा हादसा: अतिक्रमण हटाने के दौरान बरपा कहर

साल्वर गैंग के पांच और साथी गिरफ्तार, जेल में बंद पंद्रह साथियों से मिलने आए थे बांदा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़