- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले का लोक निर्माण विभाग भ्रष्टाचार का इतिहास रचता है। अब एक नया खेल उजागर हुआ है। रायल्टी में लाखों का फर्जीवाड़ा हो गया। मामला सामने आया तो मंडला युक्त नें जांच टीम गठित कर दी।

बांदा का वाह रे लोक निर्माण विभाग तुम्हारी करतूतों का कोई सानी नहीं। खबर का डिटेल यह है की पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में निर्माण के कामों में फर्जी रायल्टी लगाकर लाखों रुपये का भुगतान कराने का मामला सामने आया है। गजब भरे दुस्साहस की बात यह है की जनपद में सामग्री लेकर ट्रक आए ही नहीं और उनकी रायल्टी खनिज विभाग के पोर्टल में डालकर सत्यापन कर दिया। तत्कालीन एक्सईएन ने इसमें लाखों का भुगतान करा लिया। इससे खनिज विभाग को लाखों के राजस्व की क्षति हुई है।

शिकायत पर मंडलायुक्त ने डीएम को जांच के आदेश दिए। डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर सप्ताह भर में जांच रिपोर्ट मांगी है। यहां तैनात रहे अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार के स्थानांतरण के बाद उनके भ्रष्टाचार के कारनामों की जो कहानी “परत दर परत” खुल रही है, वह गजब और अजब रूप से चौंकाती है। धन्य है पीडब्लूडी विभाग औऱ धन्य है भ्रष्टाचार का उपन्यास लिखने वाले यहां के अफसर !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
