City News Uttar Pradesh
चित्रकूट: ग्रामीणों से लूटपाट करने वाले चार डकैत गिरफ्तार, बबली कोल गैंग के सदस्य होने का दावा
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : लूटपाट करने वाले चार डकैत हुए गिरफ्तार, बबली कोल गैंग के सदस्य होने का दावा …

 

  • ( मंडल ब्यूरों – विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। मारकुंडी थानाक्षेत्र के किहुनिया, कोलान, बांधा व अमचुरनेरुआ में ग्रामीणों से लूटपाट करने वाले चार डकैतों को पुलिस ने दबोचा है। डकैतों के पास से लूटे गए सात मोबाइल फोन, चार देशी बंदूकें और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, चारों डकैत मध्यप्रदेश के सतना जिले में वर्ष 2019 में मुठभेड़ में मारे जा चुके इनामी डकैत बबुली कोल गैंग के सदस्य हैं।

चित्रकूट: ग्रामीणों से लूटपाट करने वाले चार डकैत गिरफ्तार, बबली कोल गैंग के सदस्य होने का दावा

बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पांच दिन पहले मारकुंडी थानाक्षेत्र में बबुली कोल गैंग के चार सक्रिय सदस्यों ने लूटपाट की थी। प्रभारी निरीक्षक मारकुंडी प्रमोद कुमार को डकैतों को पकडऩे के लिए लगाया गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर मार्कंडेय आश्रम जंगल से लाला कोल, देवमुनि मवइया, निवासी ग्राम डोडामाफी बड़ा कोलान थाना मारकुंडी, गया पटेल निवासी मानपुर थाना भरतकूप, रोहिणी उर्फ रज्जन निवासी लंकापुरवा थाना बहिलपुरवा को पकड़ा।

एसपी के मुताबिक, लाला कोल पर आठ, देवमुनि पर 10, गया पटेल पर पांच और रोहिणी पर तीन मुकदमे हत्या के प्रयास औ लूट के दर्ज हैं। डकैतों को पकडऩे वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मारकुंडी के साथ एसआइ राधेश्याम ङ्क्षसह यादव, सिपाही भाष्कर शुक्ला, अंकित शुक्ला, अमित ङ्क्षसह, संदीप लोधी, सचिन यादव, कृष्ण कुमार यादव, अजय रजक और योगेंद्र कुमार शामिल हैं।

डकैत संजय की गिरफ्तारी के बाद बोली पुलिस-बबुली कोल गैंग खत्म : मध्यप्रदेश के सतना जिले के धारकुंडी थानांतर्गत लेदरी जंगल में 16 सितंबर 2019 को डकैत बबुली कोल और उसके करीबी लवलेश कोल को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस के बाद डकैत संजय कोल को पुलिस ने 24 सितंबर 2019 को गिरफ्तार किया था। उस समय तत्कालीन एसपी मनोज कुमार झा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा था कि अब पाठा से डकैतों और बबुली कोल गैंग का अंत हो गया है। अब फिर डकैतों के नाम सामने आने से सवाल उठ रहे हैं। वैसे, घटना वाले दिन भी थाना प्रभारी ने छुटभैया गैंग के वारदात करने की बात कही थी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीबीएसई बोर्ड परिणाम : बारिश के साथ बरसी मेधा, समर्थ्य ने किया जिला टॉप …

पंचायत भवन में मिली गंदगी, सफाई कर्मचारी हुआ निलंबित

योगी सरकार बनी ‘अशिक्षा का मॉडल’? ‘आप’ का आरोप- प्रदेश में हो रहा शिक्षा का कत्ल !

City News Uttar Pradesh

Chitrakoot : चित्रकूट में पुलिस टीम व एसटीएफ की डेढ़ लाख के इनामी डाकू गौरी गैंग से मुठभेड़, मारा गया इनामी भालचंद्र …

यूपी : प्रेमी जोड़े को बंधक बनाकर कुल्हाड़ी के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार …

बांदा में शराबी पत्रकारों की चियर्स के बाद अराजकता: “हिन्दुस्तां” हो रहा शर्मसार ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़