City News Uttar Pradesh
अखिलेश यादव का दावा : यूपी विधानसभा चुनाव में बूथ पर हमला करेगी भाजपा, इससे रहना होगा सतर्क
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का दावा : यूपी विधानसभा चुनाव में बूथ पर हमला करेगी भाजपा, इससे रहना होगा सतर्क …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में यह पार्टी बूथ पर हमला करेगी और इसे लेकर सतर्क रहना होगा। अखिलेश ने एक बयान में आरोप लगाया कि बीजेपी के कारण लोकतंत्र कमजोर हुआ है और वह लोकतांत्रिक प्रणाली के विरूद्ध साजिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का हमला 2022 के चुनाव में बूथ पर होगा, इससे सतर्क रहना होगा।


अखिलेश यादव ने कहा, ”बीजेपी को इस पर भी लाज नहीं आती कि उसकी सरकार ने 2017 के विधानसभा चुनाव के वक्त जारी अपने संकल्प पत्र का एक भी पन्ना नहीं पढ़ा। बीजेपी की वादा खिलाफी करने की प्रवृत्ति भी भ्रष्टाचार ही है।’

अखिलेश यादव का दावा : यूपी विधानसभा चुनाव में बूथ पर हमला करेगी भाजपा, इससे रहना होगा सतर्क
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”प्रदेश की जनता अब प्रगतिशील सरकार चाहती है। धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी राजनीति ही समाज को बचाएगी। जनता के लिए जो काम होना चाहिए था नहीं हुआ। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के विकास को पीछे कर दिया है। 2022 में जनता समाजवादी सरकार बनाने के लिये तैयार है. जिसका लक्ष्य सामाजिक न्याय है।”


इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिये राष्ट्रीय लोकदल और शिवपाल यादव की पार्टी सहित कई छोटी पार्टियों के साथ सपा का गठबंधन होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही कृषि क्षेत्र में लायें गये तीनों कानूनों को उत्तर प्रदेश में लागू नहीं किया जायेगा व इसके अलावा मंडी नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का विवादित बयान: जो मोदी के साथ खड़े नहीं होंगे, वो देशद्रोही कहलाएंगे

अध्यक्ष मालती और अंकित बने ‘फरिश्ता’: पटरी दुकानदारों को ‘छाता बांट’ जीत रहें हैं ‘दिल’

City News Uttar Pradesh

अब तुझे ठोकना है, बच सके तो बच ले : मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी

बसपा नेता जयराम का चुनावी आगाज : चौपाल लगा टटोला माहौल

City News Uttar Pradesh

बांदा में तापमान पचास प्लस : बिजली विभाग ले रहा पानी एवं कूलर की मदद

City News Uttar Pradesh

बांदा में बसपा का घटा जनाधार : कैसे होगा विधानसभा चुनाव में उद्धार ? …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़