City News Uttar Pradesh
अब तुझे ठोकना है, बच सके तो बच ले : मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी
उत्तर प्रदेश

अब तुझे ठोकना है, बच सके तो बच ले : मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मुख्तार की मौत के कुछ ही घंटे बाद मंडल कारागार के बांदा जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को उनके सीयूजी नंबर पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने बेसिक फोन का इस्तेमाल किया है। करीब 14 सेकेंड की कॉल में धमकाने वाले ने स्पष्ट कहा है कि अब तुझे ठोकना है… बच सके तो बच। फिलहाल अधीक्षक की तहरीर पर धमकाने वाले नंबर पर एफआईआर दर्ज की गई है।

डॉन मुख्तार का पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा करेगा पोस्टमार्टम: अंसारी परिवार के सामने होगी वीडियोग्राफी

बता दें कि बीती 28 मार्च की रात 10.30 बजे माफिया मुख्तार अंसारी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके कुछ घंटों बाद यानि रात 1:37 बजे वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के सीयूजी नंबर 9454418281 पर 0135-261349 किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आता है।

अब तुझे ठोकना है, बच सके तो बच ले : मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी

फोन करने वाले ने 14 सेंकेड की वाइस में अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने मामले से पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद रविवार की शाम शहर कोतवाली में अधीक्षक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अब तुझे ठोकना है, बच सके तो बच ले : मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी
Now you have to be hit, if you can escape then escape: Banda Jail Superintendent threatened to kill after Mukhtar’s death

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र बताया कि धमकी दिए जाने वाले नंबर की जांच कराई जा रही है। अभी नंबर ट्रेस नहीं हो सका है। इसके पीछे कौन हो सकता है यह जांच का विषय है। इस विषय में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा का कहना है कि धमकी तो मुख्तार की मौत के कुछ घंटों बाद ही मिली है, लेकिन बिना जांच पड़ताल पूरी हुए कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। जल्द ही धमकाने वाले का पता भी चल जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आगामी चुनाव के लिए पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर किया गया रवाना

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में प्रकृति का प्रकोप ज्यादा मेहरबान : जारी हुआ एलर्ट

विधायक प्रकाश का ऐतिहासिक शंखनाद: अहिल्याबाई के ‘आदर्शों’ का किया बखान

City News Uttar Pradesh

नगर निकाय उपचुनाव संपन्न: मतपेटियों में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा फैसला: आरो/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा रद करने के आदेश, अब दोबारा होगी परीक्षा

केन और यमुना खतरे के निशान से नीचे खिसकीं: फिलहाल बाढ़ का खतरा टला

ब्रेकिंग न्यूज़