25.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग ने दिखाई हरी झंडी : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग ने दिखाई हरी झंडी : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद के जिन 97 बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था, उन बूथों पर दस्तक दरवाजे तक अभियान के तहत जागरूकता टीमों को जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह टीमें जागरूकता अभियान चलाएंगी और मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करेंगी। अबकी बार 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने का टारगेट रखकर जागरूकता टीमें काम करेंगी।

डीएम अनुराग ने दिखाई हरी झंडी : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू
DM Anurag showed green signal: Campaign started to make voters aware

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल के नेतृत्व में जिला प्रशासन के उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित स्वीप प्रभारी अधिकारी सहित अधिकारी, कर्मचारी जीआईसी से डीएम कालोनी, पंडित जेएन कालेज, जंगल दफ्तर रोड, इन्दिरा नगर टीवी टावर होते हुए चिल्ला रोड नहर तिराहा से आवास विकास कालोनी होते हुए विकास भवन से महाराणा प्रताप चैराहे से पैदल भ्रमण करते हुए जिला अस्पताल होते हुए जीआईसी मैदान में समाप्त हुआ। उनके द्वारा गाजे-बाजे के साथ तथा माइकिंग कर जगह-जगह मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील करते हुए जनसामान्य से 23 फरवरी को मतदान करने हेतु प्रेरित किया।

डीएम अनुराग ने दिखाई हरी झंडी : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू
DM Anurag showed green signal: Campaign started to make voters aware

– दस्तक दरवाजे तक कार्यक्रम के दौरान निकाली गई रैली

जगह-जगह पर सब्जी वाले, ठेले वाले, रिक्शे वाले, दुकानदारों तथा घर-घर कुण्डी खटखटाकर दस्तक दरवाजे तक शीर्षक के तहत जागरूक करते हुए जाकर 23 फरवरी को मतदान करने अपील की। जिले की तहसील अतर्रा, नरैनी, बबेरू, पैलानी तथा सदर एवं ग्रामीण स्थलों व ग्राम पंचायतों में यह उत्सव मनाया जा रहा है। मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

डीएम अनुराग ने दिखाई हरी झंडी : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू
DM Anurag showed green signal: Campaign started to make voters aware

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बुन्देलखण्ड का दीवारी नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। नटराज संगीत महाविद्यालय के छात्र एवं शिक्षकगण, जीआईसी, जीजीआईसी, आर्यकन्या इण्टर काॅलेज, खान-खाॅ इण्टर काॅलेज, डीएवी इण्टर काॅलेज, बजरंग इण्टर काॅलेज, भगवती प्रसाद ओमर बालिका विद्यालय की छात्रायें, सरस्वती विद्या मन्दिर केनपथ विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

डीएम अनुराग ने दिखाई हरी झंडी : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू
DM Anurag showed green signal: Campaign started to make voters aware

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि हम आप सबके मत से ही देश और राज्य के साथ-साथ गांव की सरकार बनती है। इस लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं का योगदान होना बहुत जरूरी है। मतदाता लोकतंत्र की रीढ माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार विशेष योग्यता के साथ इस लक्ष्य को प्राप्त करना है और 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराकर जनपद का नाम रोशन करना है।

डीएम अनुराग ने दिखाई हरी झंडी : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू
DM Anurag showed green signal: Campaign started to make voters aware

जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू के द्वारा दीवारी नृत्य के कलाकारों से प्रसन्न होकर भी 500-500 रुपये भेंट किए गए। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित स्वीप प्रभारी अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, नगर मजिस्टेªट केशव नाथ गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, तहसीलदार पुष्पक, दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी गीता सिंह, स्पर्श राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता अजीत प्रताप, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामपाल, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश, प्रधानाचार्य जीजीआईसी बीना गुप्ता, महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता, प्रधानाचार्य डिंगवाही आशा कुटार, जिला दिव्यांगजन जितेन्द्र कुमार यादव, नटराज संगीत महाविद्यालय प्रबन्धक धनंजय सिंह, डायट प्रवक्ता सहित अधिकारी, कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और 75 प्रतिशत प्लस मतदान करने की जनसामान्य से अपील की।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP Election Result 2022 : विधानसभा चुनाव में हार-जीत को लेकर समर्थकों ने टेंपो और बाइक की लगाई शर्त, स्टांप पेपर पर कर डाली लिखापढ़ी

सीएम योगी का प्रस्तावित बांदा दौरा : 17 फरवरी को कालिंजर महोत्सव का करेंगे उद्दघाटन

City News Uttar Pradesh

अवैध संबंधों से आजिज पत्नी व बेटे ने नौकर के साथ मिलकर की थी हत्या, छह घंटे के अंदर पुलिस ने किया राजफाश

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी की हैट्रिक के लिये पार्टी जनों में भरा जोश

राजनीति : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाई रणनीति, बोले- सपा में परिवारवाद है हावी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की ‘पहल रंग लाई’: वर्षों पुरानी मांग को मिली मंज़ूरी की दस्तक, पैलानी बनेगा ब्लॉक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़