25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार, तीन लोग जले जिंदा, कांप उठी रूह
उत्तर प्रदेश

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार, तीन लोग जले जिंदा, कांप उठी रूह

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार कार आग का गोला बन गई। धू-धूकर कर जली इस कार में बैठे तीन लोग जिंदा जल गए। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार की शाम हुआ। शाम करीब सात बजे कार बलेनो कार सवार लखनऊ से गाजीपुर की तरफ जा रहे थे। कार गोसाईंगंज क्षेत्र के अरवल खीरी करवत एयर स्ट्रिप के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर अस्थाई डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद उसमें आग लग गई और धू-धूकर जलने लगी।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार, तीन लोग जले जिंदा, कांप उठी रूह
Traumatic accident on Purvanchal Expressway: The car became a ball of fire after colliding with the divider, three people burnt alive, the soul trembled

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कार के अंदर से किसी को निकलने का मौका नहीं मिल सका। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर कूरेभार थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय व गोसाईंगंज के संदीप राय मौके पर पहुंचे। कार से लोगों को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। आग बुझाए जाने के बाद किसी तरह शवों को बाहर निकाला गया। कूरेभार एसओ ने बताया की मृतकों की संख्या तीन है। कार का नंबर यूपी32केबी/7401 है जो लखनऊ के आदित्य कोठारी पुत्र महेशनंद कोठारी के नाम दर्ज है। कार पर कौन लोग सवार थे, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार, तीन लोग जले जिंदा, कांप उठी रूह
Traumatic accident on Purvanchal Expressway: The car became a ball of fire after colliding with the divider, three people burnt alive, the soul trembled

– दर्दनाक हादसा देख कांप उठी रूह

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद कार धू धूकर कर जलने लगी। आसपास मौजूद लोगों को इतना भी वक्त नहीं मिल सका कि वे किसी तरह मदद कर सकें। चंद पलों में कारण कार आग का गोला बन गई। उसमें सवार लोग पूरी तरह जल गए। यह दृश्य देखने वालों की रूह कांप गई। लोगों का कहना है कि सुरक्षा व बचाव के उपाय न किए जाने से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे काल साबित हो रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बने ‘जनआवाज’: ‘हस्तक्षेप’ से राईफल क्लब की ‘नीलामी’ हुई ‘निरस्त’

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र प्रताप की भूतपूर्व सैनिको के साथ बैठक: समस्याओं का खोजा गया समाधान

City News Uttar Pradesh

सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश का कमाल : ब्लाक प्रमुख चुनाव मेंआठ में पांच निर्विरोध …

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का “अनुराग अंकुरित” बांदा पर्यटन में होगा “लवली क्यून” !

नरैनी में ‘वीरेंद्र साक्षी की लहर’: जिस दल से उतरे उसी की ‘चुनावी नैया पार’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़