City News Uttar Pradesh
भाजपा में बल्ले -बल्ले : पंकज अग्रवाल जिला कोआपरेटिव बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
उत्तर प्रदेश

भाजपा में बल्ले -बल्ले : पंकज अग्रवाल जिला कोआपरेटिव बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर पंकज अग्रवाल निर्वाचित घोषित किये गये। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों का भी चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। आपको बता दें की शुक्रवार को बांदा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में भाजपा के पंकज अग्रवाल के एक मात्र नामांकन पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

भाजपा में बल्ले -बल्ले : पंकज अग्रवाल जिला कोआपरेटिव बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
Balle-balle in BJP: Pankaj Aggarwal elected unopposed president of District Cooperative Bank

इसी तरह अन्य प्रतिनिधियों पर भी एक एक आवेदन होने के कारण सभी प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित किए गए। जिनमें पीसीएफ लखनऊ हेतु चंद्रप्रकाश खरे, यूपीसीबी हेतु दुर्गेश कुमार तथा अशोक जाटव, तिलहन विकास संघ लखनऊ हेतु दिनेश पटेल, वित्तीय निगम कानपुर हेतु ओमप्रकाश कुशवाहा, सीसीयू हेतु अजय प्रताप सिंह, वेयर हाउस लखनऊ हेतु राजेश सिंह तथा डीसीबी बांदा हेतु मधुरेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध से प्रतिनिधि चुने गए।

भाजपा में बल्ले -बल्ले : पंकज अग्रवाल जिला कोआपरेटिव बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
Balle-balle in BJP: Pankaj Aggarwal elected unopposed president of District Cooperative Bank

इस अवसर पर भाजपा की तरफ से चुनाव प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा का कमलावती सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा तथा रमेश चंद्र द्विवेदी, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, निवर्तमान चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक बद्री प्रसाद त्रिपाठी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष चित्रकूट हरिओम करवरिया, पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक सुशील द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में व्यापारियों की तिरंगा यात्रा बना आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

अपराधियों पर ‘पैनी नजर’: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर ‘बढ़ी गश्त’

City News Uttar Pradesh

एआरटीओ शंकर सिंह की नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर: वाहन चालकों को दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षक संघ में फर्जीवाड़ा : सहायक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन

बांदा में ‘बेटियों’ की ‘शिक्षा को पंख’: दो नए स्कूल शुरू, आठ सौ छात्राओं को मिलेगा आवासीय लाभ

City News Uttar Pradesh Desk

दुर्लभ प्रजाति के पशु जीव से कोर्ट परिसर में भय से मचा हड़कंप: वन विभाग नें दबोचा !

ब्रेकिंग न्यूज़