– विनोद मिश्रा
बांदा। शहर को इन्दौर शहर की तरह साफ और स्वच्छ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। इस कार्य में स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए अखण्ड हिन्द फौज के छात्र-छात्रायें प्रशासन का सहयोग करेंगे। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह ने यह निर्देश अखण्ड हिन्द फौज के स्वयं सेवकों तथा सम्बन्धित अधिकारियों की मयूर भवन सभागार में आयोजित बैठक में दिए।

आयुक्त ने कहा कि शहर के नागरिक शहर के चैराहों, सड़कों तथा नालियों में कूड़ा न फेंके। कूड़ा अपने घर पर ही रखें और जब नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी या नगर पालिका के कर्मचारी आयें तो उन्हें ही कूडा दें। आयुक्त दिनेश सिंह ने कहा कि गन्दगी के खिलाफ जंग का कार्य आज से ही प्रारम्भ कर दिया जाये तथा गुरुवार को सायं 4 बजे स्थानीय कोतवाली से उप जिलाधिकारी सदर ज्वाइंट मजिस्टेªट के नेतृत्व में जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया जायेगा।

आयुक्त ने कहा कि जागरूकता के बाद भी जो लोग कूड़ा फैलाने का कार्य करेंगे उनका 5 दिसम्बर के बाद चालान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगाये गये हैं तथा उन कैमरों से प्राप्त वीडियो की स्क्रीनिंग करायी जायेगी। इन वीडियो में जो लोग कूडा फेंकते हुए पाये जायेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि शहर के यातायात को व्यवस्थित करने के लिए नगर मजिस्टेªट व क्षेत्राधिकारी नगर कार्ययोजना बनाकर शीघ्र कार्य प्रारम्भ करें।
ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक की जाये तथा उन्हें बताया जाये वे सवारी लेने तथा उतारने के लिए ई-रिक्शा सड़क के किनारे अवश्य करें तथा बीच सड़क पर सवारी बैठाने का कार्य न करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, उप जिलाधिकारी सदर ज्वाइंट मजिस्टेªट सुधीर कुमार, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, प्रधानाचार्य आदर्श बजरंग इण्टर काॅलेज मिथलेश पाण्डेय, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्ध प्र्रकाश, थानाध्यक्ष तथा अखण्ड हिन्द फौज के स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
