27.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बाहुबली मुख्तार अंसारी की मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ीं मुश्किलें, हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी ईडी
उत्तर प्रदेश

बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से ईडी अधिकारियो द्वारा पूछ-ताछ …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय की मंडल जेल में बंद मऊ जिले के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का तीन सदस्यीय दल रविवार को तकरीबन सात घंटे तक पूछतांछ की। बंद कमरे में चली इस पूछतांछ के दौरान तमाम ब्योरा ईडी टीम के सदस्यों ने जुटाया। जमीन पर अवैध कब्जा और किराए के रुपए कहां और कैसे गए, किन कंपनियों का इस्तेमाल किया गया, इसके अलावा अन्य मामलों पर भी ईडी टीम के सदस्यों ने पूछतांछ की। हालांकि सात घंटे बाद बाहर निकले ईडी टीम के सदस्यों ने मीडिया से दूरी बनाई और कुछ भी बताने से इनकार करते हुए गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से ईडी अधिकारियो द्वारा पूछ-ताछ
गैंगेस्टर मुख्तार अंसारी पर जमीनों की हेराफेरी, अवैध कब्जे, धोखाधड़ी कर विधायक निधि निकालने के लखनऊ व मऊ में दो अलग-अलग मुकदमों को आधार बनाते हुए ईडी प्रयागराज इकाई ने जांच तेज कर दी। रविवार को ईडी की तीन सदस्यीय टीम दोपहर लगभग एक बजे मंडल कारागार पहुंचीं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तीन सदस्यीय टीम दो दिनों से जिला मुख्यालय में डेरा डाले हुए थी। कारागार पहुंचने के बाद बाहुबली विधायक से टीम सदस्यों ने अलग-अलग सवाल-जवाब किए। दोनों मुकदमों में टीम सदस्यों ने माफिया के बयान दर्ज किए। पूछताछ के दौरान ईडी टीम ने मुख्तार की अवैध संपत्तियों का ब्योरा जुटाया। ईडी टीम सदस्यों ने सात घंटे से ज्यादा समय तक माफिया से जेल के बंद कमरे में पूछताछ की।

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से ईडी अधिकारियो द्वारा पूछ-ताछ

टीम ने जमीन पर अवैध कब्जा और किराए के पैसे कहां एवं कैसे गए और क्या कंपनियों का इस्तेमाल किया गया आदि की विस्तार से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक टीम सदस्यों को माफिया ने सवालों का जबाव हां या न में ही दिया। गौरतलब है कि गाजीपुर के दक्षिणटोला थाने में कुछ वर्ष पहले विकास कंस्ट्रक्शन और उसके पार्टनर आतिफ के खिलाफ धोखाधड़ी व सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि कंस्टक्शन फर्म माफिया के घरवालों के नाम के नाम पर है। माफिया ने रजदेव दैहाती गांव में सरकारी व अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन पर कब्जा करके एक बड़ा गोदाम बनवाया था। उस गोदाम को एफसीआइ को किराए पर दे दिया था। प्रतिमाह 15 लाख रुपये किराया भी उसे मिलता था। देर रात ईडी टीम माफिया के बयान दर्ज करने के बाद वापस लौट गई।

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से ईडी अधिकारियो द्वारा पूछ-ताछ
– एक पखवारा पहले ईडी ने जेल को सौंपा था कोर्ट आदेश
मंडल कारागार में बंद मुख्तार अंसारी से मनी लांड्रिंग केस में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय टीम के एक सदस्य ने एक पखवारा पहले जेल पहुंच कर पूछताछ संबंधी अदालत का आदेश जेल अधिकारियों को सौंपा था। अदालती आदेश मिलने के बाद कयास था कि जल्द ही ईडी प्रयागराज इकाई के अधिकारी जेल पहुंचकर माफिया से मामले में पूछताछ करेंगे। रविवार को तीन सदस्यीय टीम अचानक मंडल कारागार पहुंची। कारागार में प्रवेश करने के बाद कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टीम में शामिल तीन सदस्यों ने विधायक से बंद कमरे में पूछताछ शुरू कर दी। कारागार अधीक्षक अरुण कुमार और जेलर प्रमोद कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर ईडी टीम ने विधायक से पूछताछ की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी नें किया वृक्षारोपण : सुरक्षा का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

Banda – पहले खुद अपनाया परिवार नियोजन, अब दूसरों को भी कर रहीं जागरूक…

City News Uttar Pradesh

राजनीति : भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का सपा पर तीखा हमला, बोले- एसी कमरों में रहने वाले लगा रहे मिथ्या आरोप

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें वृद्धाश्रम में मनाया वृद्ध दिवस: बुजुर्गों के सम्मान पर दिया जोर

ठेकेदार ने हड़प लिया मजदूरों का पैसा, पीड़ितों ने एसपी से लगाई गुहार

भाजपा के आरिफ : मुस्लिम समाज को को बना रहे पार्टी का मुरीद

ब्रेकिंग न्यूज़