28.5 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
'काम बोलता है' मालती गुप्ता ने 'तड़पते' बांदा को दिया 'ठंडा पानी' का तोहफा
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

‘काम बोलता है’ मालती गुप्ता ने ‘तड़पते’ बांदा को दिया ‘ठंडा पानी’ का तोहफा

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नाम है मालती गुप्ता, काम है जनसेवा। जब पूरा शहर “हीट वेव से झुलस” रहा था तो पालिका अध्यक्ष ने एसी कमरों में बैठकर प्रस्ताव पास नहीं किया। सीधे मैदान में उतरीं और आयुक्त कार्यालय व जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर पर वाटर कूलर लगवाकर “जनता की प्यास” बुझा दी। बांदा कह रहा है कि अध्यक्ष हो तो मालती जैसी। मालती गुप्ता ने खुद वाटर कूलर स्थापना की शुरुआत की। मकसद साफ था, कचहरी आने वाले अधिवक्ता, कर्मचारी, तारीख पर आए फरियादी और पालिका दफ्तर में काम से आने वाले नागरिक अब लू में नहीं तड़पेंगे। सबसे बड़ा पुण्य का काम जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पर हुआ।

'काम बोलता है' मालती गुप्ता ने 'तड़पते' बांदा को दिया 'ठंडा पानी' का तोहफा

इलाज के लिए आए मरीज और बाहर खड़े बिलखते परिजनों को अब “एक घूंट ठंडे पानी के लिए गिड़गिड़ाना नहीं” पड़ेगा। स्वच्छ और शीतल जल अब हाथ बढ़ाते ही मिलेगा। मालती गुप्ता मानती हैं कि विकास सिर्फ बड़ी सड़कों का नाम नहीं है। एक घूंट ठंडा पानी भी किसी की जान बचा सकता है। इसी सोच के साथ पालिका ने भीषण गर्मी में यह राहत दी है। अधिशासी अधिकारी श्रीचंद ने भी दो टूक कहा कि नगर पालिका नागरिकों को बेहतर “मूलभूत सुविधाएं” देने के लिए प्रतिबद्ध है और गर्मी में पेयजल व्यवस्था “टॉप प्रायोरिटी” है।

'काम बोलता है' मालती गुप्ता ने 'तड़पते' बांदा को दिया 'ठंडा पानी' का तोहफा

मालती गुप्ता की यह पहल बताती है कि कुर्सी पर बैठने वाला नेता और जमीन पर उतरने वाले सेवक में फर्क होता है। अधिवक्ता बोले कि कचहरी में मुकदमे की गर्मी तो झेल लेते थे, पर जून की गर्मी जान ले लेती थी। अब राहत है। मरीज के परिजन बोले कि दवा के साथ दुआ भी मिल गई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी श्रीचंद, सभी सभासदगण, प्रधान लिपिक केदारनाथ समेत पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सबने माना कि मालती गुप्ता के नेतृत्व में पालिका बुनियादी जरूरतों पर सबसे तेज काम कर रही है। फिलहाल मालती गुप्ता ने साबित कर दिया कि असली अध्यक्ष वही जो “जनता का दर्द” समझे। हीट वेव के कहर में ठंडे पानी की यह पहल बांदा के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं। लोग कह रहे हैं कि नाम की मालती, काम की असली जनसेवक।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नकली खाद के गोरखधंधे पर कृषि अधिकारी सवालों के घेरे में: क्या हो रही बचाने की तैयारी ?

City News Uttar Pradesh

जल जीवन मिशन: यूपी ने बनाया देश में पहला स्थान, उत्कृष्ट कार्य पर मंत्रियों द्वारा सम्मान

City News Uttar Pradesh

भाजपा का शातराना राजनीतिक प्रयास : बूथों पर हो रहा कमाल …

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की विसात

Banda : कोचिंग सेंटरों ऩे कालेजों की शिक्षा व्यवस्था को पटका !

विधायक प्रकाश नें “जन्माष्टमी में भी दिखाई जन सेवकाई” : जन मन में भरा तरंग

ब्रेकिंग न्यूज़