City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश की 'पहल रंग लाई': वर्षों पुरानी मांग को मिली मंज़ूरी की दस्तक, पैलानी बनेगा ब्लॉक
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश की ‘पहल रंग लाई’: वर्षों पुरानी मांग को मिली मंज़ूरी की दस्तक, पैलानी बनेगा ब्लॉक

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिस मांग को लेकर ग्रामीणों ने पीढ़ियां खपा दीं, वह अब पूरी होने जा रही है। वर्षों से ‘ब्लॉक बनाओ’ की गुहार लगा रहे पैलानी के लोगों की आवाज़ आखिरकार राज्य मंत्री रामकेश निषाद तक पहुंची, और उन्होंने न केवल आवाज़ सुनी, बल्कि शासन को झकझोर कर पैलानी को नया ब्लॉक बनवाने की प्रक्रिया शुरू करवा दी। जनपद के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पैलानी पहले से ही तहसील है, लेकिन विकास खंड (ब्लॉक) का दर्जा ना होने से यहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वर्तमान में तिंदवारी विधानसभा में केवल दो ब्लॉक जसपुरा और तिंदवारी हैं। जबकि पैलानी के सैकड़ों गांव विकास की मुख्यधारा से कटे रहे। गांवों के लोग अपना कृषि, आवास, पेंशन, शौचालय, मनरेगा, राजस्व या कोई भी सरकारी कार्य कराने के लिए 22 किमी दूर तिंदवारी या 15 किमी दूर जसपुरा जाने को मजबूर थे। यह दूरी सिर्फ किलोमीटर में नहीं थी, बल्कि ग्रामविकास से दूरियों की एक व्यवस्था थी, जो अब खत्म होने वाली है।

जनसेवा की मिसाल बने मंत्री रामकेश निषाद: विकास, सेवा और समर्पण की बनी पहचान

जल शक्ति राज्य मंत्री और तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद ने ग्रामीणों की पीड़ा को गंभीरता से लिया और इस मुद्दे को शासन स्तर पर उठाया। परिणामस्वरूप अब शासन ने जिलाधिकारी से ग्राम पंचायतों की आबादी, भौगोलिक क्षेत्रफल और प्रशासनिक दक्षता की रिपोर्ट मांगी है। ग्राम विकास विभाग के उप सचिव चंद्रिका प्रसाद और ग्राम विकास आयुक्त द्वारा पत्र भेजा गया है, जिससे स्पष्ट है कि शासन ने पैलानी को ब्लॉक बनाने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। डीएम जे. रीभा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी जरूरी आंकड़ों के साथ रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर शासन को भेजी जाए। इससे पैलानी को ब्लॉक बनाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। पैलानी के स्थानीय निवासियों, प्रधानों और समाजसेवियों ने राज्य मंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा हमने दशकों तक सिर्फ वादे सुने थे, पहली बार किसी नेता ने इसे ज़मीन पर उतारने का काम किया है। पैलानी को ब्लॉक बनाना हमारे गांवों के भाग्य का दरवाज़ा खोल देगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कुसमा के दिल में खिल गया “कुसुम” : परिवार की गाड़ी चल डगरनें की जग गई आस

City News Uttar Pradesh

विधवा ने मांगी इच्छा मृत्यु : पेंशन के लिए दर-दर भटक रही महिला, 37 वर्षों से नहीं मिली पेंशन

पेपर लीक के बाद सीएम योगी हुए सख्त : जल्द ही कानून लाने का किया बड़ा एलान, नकल माफिया पर नकेल कसने की तैयारी

Banda : शर्मनाक,70 साल के बूढे व्यक्ति द्वारा बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार …

खेद प्रकाशन ….City News Uttar Pradesh

नरैनी सीएचसी प्राण वायु का नहीं धड़क रहा दिल : कम पड़ गया बिल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़