City News Uttar Pradesh
यूपी में मदरसों का सर्वे पूरा: करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मिले मदरसा, 15 तक डीएम शासन को देंगे सर्वे रिपोर्ट
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

यूपी में मदरसों का सर्वे पूरा: करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मिले मदरसा, 15 तक डीएम शासन को देंगे सर्वे रिपोर्ट

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मदरसों के सर्वे (UP Madarsa Survey) का काम पूरा हो गया है। जिलों में रिपोर्ट कंपाइल की जा रही है, जो कि 15 नवंबर को शासन के गृह विभाग को सौंपी जाएगी। इस सर्वे में पता चला है कि उत्तर प्रदेश में करीब आठ हजार मदरसे गैर मान्यता (Unrecognized Madarsa) प्राप्त हैं। इनमें भी सर्वाधिक पीतलनगरी मुरादाबाद में हैं।
उत्तर प्रदेश में मदरसों के सर्वे का काम दस सितंबर से प्रारंभ किया गया है। जिलों में सर्वे के बाद शासन को 15 अकटूबर तक रिपोर्ट प्रेषित की जानी थी, लेकिन इसको 15 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। अब सभी जिलाधिकारी 15 नवंबर तक मदरसों की रिपोर्ट शासन को देंगे।

यूपी में मदरसों का सर्वे पूरा: करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मिले मदरसा, 15 तक डीएम शासन को देंगे सर्वे रिपोर्ट
Survey of madrasas completed in UP: About eight thousand unrecognized madrasas, will give survey report to DM government till 15

– उत्तर प्रदेश में मान्यता प्राप्त कुल 16,513 मदरसे

प्रदेश में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त (Recognized Madarsa) कुल 16,513 मदरसे हैं। इनमें बड़ी संख्या में मदरसे बगैर मान्यता के भी चल रहे हैं। इन्हीं के बारे में जानकारी करने के लिए सरकार ने मदरसा सर्वे कराया है। इसमें करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं। ऐसे में प्रदेश में कुल मदरसों की संख्या अब 24 हजार से अधिक हो गई है।


मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डा. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही यहां पढऩे वाले बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था सरकार करेगी। यहां के बच्चों को देश व समाज की मुख्यधारा में लाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे से किसी भी प्रकार का वैध अथवा अवैध का डाटा नहीं मिल पाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एमएलसी जितेन्द्र सेंगर ने ‘किसानों’ की उठाई आवाज: ‘तबाही’ पर सीएम को लिखा ‘पत्र’

City News Uttar Pradesh

शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी का मामला: भारी विरोध के बाद योगी सरकार ने दो महीने के लिए किया स्थगित

माफियाओं नें राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से बांदा में अरबों की भूमि हड़पी ? प्रशासन मौन !

विदेश यात्रियों की राह हुई आसान : बांदा जिला अस्पताल बना अंतराष्ट्रीय यात्री टीकाकरण बूथ …

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का एक माह , प्रशानिक पिच पर किया “कमाल और धमाल” …

City News Uttar Pradesh

मतदान कर्मियों में ईवीएम जमा करने को मची रही आपाधापी

ब्रेकिंग न्यूज़