विनोद मिश्रा
बांदा। दोबारा भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के स्वागत और समर्थन देने का सिलसिला लगातार जारी है। अखिल भारतीय प्रधान संगठन महुआ अध्यक्ष की अगुवाई में एक दर्जन से ज्यादा ग्राम प्रधानों ने सदर विधायक का मालाओं से स्वागत कर समर्थन का एलान किया।

गौरतलब है कि भाजपा ने सदर विधायक को एक बार फिर से सदर विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। शनिवार को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर सदर विधायक का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
विधायक के ब्लाक पहुंचने पर ग्राम प्रधान संगठन महुआ ब्लाक अध्यक्ष विनीता ओमप्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में एक दर्जन से ज्यादा ग्राम प्रधानों ने उनका स्वागत एवं समर्थन किया।

ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि विधायक द्वारा विकास कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। ब्लाक के गांवों का विकास कराने में अहम भूमिका अदा की। सीसी रोड, बरात घर, श्मशान एवं तालाब घाटों का पुर्नोद्धार कराया। इस मौके पर प्रधान बहेरी अमर सिंह, प्रदीप द्विवेदी (बड़ेहा स्योढ़ा), कमलेश कुमार (ऐला), मनोज निगम (हस्तम), बेटालाल (महुआ), रामबाबू त्रिपाठी (पिथौराबाद), संग्राम सिंह (सरस्वाह), रतिभान सिंह (नंदना), राजा उपाध्याय (नगनेधी) समेत एक दर्जन से ज्यादा ग्राम प्रधान शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
