City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश बोले: बजट में सीएम की जलशक्ति मंत्रालय पर बरसी कृपा, विकास होगा तेज
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश बोले: बजट में सीएम की जलशक्ति मंत्रालय पर बरसी कृपा, विकास होगा तेज

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें प्रदेश सरकार कें बजट को विकासोन्मुखी बताया है। उन्होंने कहा की यह प्रदेश कें विकास का ऐतिहासिक बजट है। इसमें मुख्य मंत्री योगी जी कें निर्देश पर जल शक्ति विभाग का भी विशेष ख्याल किया गया है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश औपचारिक भेंट में बजट पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया दे रहे थे। राज्य मंत्री निषाद नें बजट में अपने विभाग के संदर्भ में बताया की निजी नलकूप उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर विद्युत आपूर्ति हेतु 1800 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है, जो वर्तमान वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।

मंत्री रामकेश बोले: बजट में सीएम की जलशक्ति मंत्रालय पर बरसी कृपा, विकास होगा तेज
Minister Ramkesh said: CM showered blessings on Jal Shakti Ministry in the budget, development will be faster

हमारी सरकार द्वारा 31 सिंचाई परियोजनायें पूर्ण की गई, जिससे 22 लाख 75 हजार हेक्टेयर से अधिक सिंचन क्षमता सृजित हुई। इसका लाभ 46 लाख 69 हजार कृषकों को प्राप्त हुआ। विभिन्न जिलों में 6,600 राजकीय नलकूपों के आधुनिकीकरण तथा डार्क जोन में स्थित 569 असफल राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इन कार्यों से लगभग 1.33 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता की पुनस्र्थापना होगी तथा लगभग 1.10 लाख कृषक परिवार लाभान्वित होंगे।

मंत्री रामकेश बोले: बजट में सीएम की जलशक्ति मंत्रालय पर बरसी कृपा, विकास होगा तेज
Minister Ramkesh said: CM showered blessings on Jal Shakti Ministry in the budget, development will be faster

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा की नहरों एवं सरकारी नलकूपों से किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा हेतु 1100 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है। नदी में सुधार एवं कटाव निरोधक परियोजनाओं (नाबार्ड पोषित) के लिए 1530 करोड़ 60 लाख रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है। डार्क जोन के असफल 569 नलकूपो के लिये 70 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

मंत्री रामकेश बोले: बजट में सीएम की जलशक्ति मंत्रालय पर बरसी कृपा, विकास होगा तेज
Minister Ramkesh said: CM showered blessings on Jal Shakti Ministry in the budget, development will be faster

राज्य मंत्री रामकेश नें बताया की जल जीवन मिशन हेतु 22,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। जिसमें 2000 करोड़ रुपये की धनराशि अनुरक्षण मद हेतु है। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना हेतु 1020 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। वर्षा जल संचयन एवं भू-जल संवर्द्धन योजना हेतु 80 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है जो वर्तमान वर्ष की तुलना में लगभग 51 प्रतिशत अधिक है। राज्य मंत्री निषाद नें कहा की ग्राउंड वॉटर रीचार्जिंग एवं चेकडैम निर्माण हेतु 65 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है जो वर्तमान वर्ष की तुलना में लगभग 23 प्रतिशत अधिक है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में अब भूपेंद्र चौधरी का नाम भी शामिल, पार्टी हाईकमान ने अचानक बुलाया दिल्ली, नाम पर लग सकती है मुहर

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद के प्रयास से ओला पीड़ितों को मिलने लगा क्षतिपूर्ति : बांटे गये चेक

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ‘मेहनत’ से औद्योगिक क्रांति की शुरुआत: 138 करोड़ स्वीकृत

City News Uttar Pradesh

जेल में खेल? रिहाई के दिन वेंटिलेटर पर पहुंचा कैदी, डॉक्टरों के बयान उलटे, रहस्यों में दफन सच !

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना नें बंद कराई कमाई, करा रहा है विदाई ! …

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव के प्लेन को लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, बिफरी सपा ने कहा- अहंकार का जल्द होगा अंत !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़