City News Uttar Pradesh
चित्रकूट अब आसमां पर भरेगा हवाई उड़ान : बजट में वित्त मंत्री नें किया ऐलान
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट अब आसमां पर भरेगा हवाई उड़ान : बजट में वित्त मंत्री नें किया ऐलान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट अब आसमां में उड़ान भरेगा। बजट में इसकी घोषणा वित्त मंत्री नें कर दी है। प्रदेश में कई नए शहरों में एयरपोर्ट शुरू किए जाएंगे। बजट में इसकी घोषणा हुई। इसमें चित्रकूट एयरपोर्ट को भी शामिल किया गया है। बजट में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने घोषणा किया कि हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास हो रहे हैं।

चित्रकूट अब आसमां पर भरेगा हवाई उड़ान : बजट में वित्त मंत्री नें किया ऐलान
Chitrakoot will now fly in the sky: Finance Minister announced in the budget

इस उद्देश्य की पूर्ति भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम तथा राज्य सरकार की “उत्तर प्रदेश नागर विमानन प्रोत्साहन नीति” के माध्यम से की जा रही है। उन्होने कहा कि हवाई कनेक्टिविटी के लिए चयनित एयरपोर्ट्स अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती तथा चित्रकूट को विकसित किया जा चुका है। तथा म्योरपुर (सोनभद्र) व सरसावा (सहारनपुर) एयरपोर्ट्स का विकास कार्य प्रशस्त है।

चित्रकूट अब आसमां पर भरेगा हवाई उड़ान : बजट में वित्त मंत्री नें किया ऐलान
Chitrakoot will now fly in the sky: Finance Minister announced in the budget

अयोध्या में “महर्षि वाल्मीकि अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम” का विकास कराया गया है। अयोध्या में एयरपोर्ट की स्थापना एवं विस्तार हेतु 150 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। हवाई पट्टियों के निर्माण, विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण तथा भूमि अर्जन हेतु भूमि क्रय मद में 1100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। जनपद-गौतमबुद्व नगर के जेवर में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्थापना कार्य एवं भूमि क्रय हेतु 1150 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा ‘बांदा सदर सीट’ कांग्रेस को देगी ? ‘ब्राह्मण क्षत्रिय’ के बीच ‘टिकट’ का पेंच !

City News Uttar Pradesh Desk

बड़ी खबर : बांदा में तीन नाबालिग चचेरी बहनों से छेड़खानी, एक के साथ दुष्कर्म भी, आरोपित मामा-भांजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पशुपालन को व्यावसायिक रूप से बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीक अपनाना फायदेमंद : कुलपति …

डीएम अनुराग नें कहा समाधान दिवस के प्रति रखें “अनुराग” : रहें सावधान

City News Uttar Pradesh

Banda : बनाई विकास की राह, मंजिल अभी भी बांकी, विकास से आस तो जगी लेकिन अभी उम्मीदों का सवेरा होना बाकी …

City News Uttar Pradesh

बांदा में सड़कों पर गड्ढों का जख्म मांग रहे हैं, मरम्मत का मरहम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़