
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। चित्रकूट की “शांत फिजाओं” में अचानक ऐसा “सियासी और धार्मिक विस्फोट” हुआ है जिसने पूरे जिले को “तनाव की आग” में झोंक दिया है।

लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम अब “विवाद और टकराव” का “अखाड़ा” बन गया है, जहां एक टिप्पणी ने पूरे जिले में राजनीतिक और सामाजिक भूचाल ला दिया है। महंत द्वारा पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा की मां पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी ने ऐसा बवाल खड़ा किया है कि मामला सीधे सड़क पर उतर आया है। गिरफ्तारी की मांग के साथ आंदोलन तेज हो गया है।
आरोप है कि आश्रम के महंत भरतदास ने सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र की मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। यह बात सामने आते ही पूर्व सांसद का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तुरंत कोतवाली कर्वी में महंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और फिर अपने समर्थकों व परिवार के साथ सीधे आश्रम पहुंच गए।
आश्रम परिसर में पहुंचते ही माहौल अचानक विस्फोटक हो गया जोरदार नारेबाजी, हंगामा और प्रदर्शन शुरू होनें लगा। जिसने पूरे इलाके को तनाव की चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में पूर्व सांसद मिश्रा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। ऐलान कर दिया “जब तक महंत की गिरफ्तारी नहीं होगी और उसे आश्रम से बाहर नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सीओ राजापुर राजकमल, थाना प्रभारी रैपुरा आशुतोष तिवारी, भरतकूप प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पूर्व सांसद को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनका रुख पूरी तरह अडिग बना रहा। इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है।
राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया ने कड़े तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी कि “यह अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,” स्पष्ट कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो धरना “आंदोलन” का उग्र रूप लेगा।

वहीं मानिकपुर के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने भी सख्त रुख अपनाते हुए महंत के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान धरना में भाजपा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, कांग्रेस नेता प्रद्युम कुमार लालू, बांदा जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश दूबे, राम बाबू पांडेय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
