
- शरद मिश्रा
बांदा। घर में ‘शहनाइयों की गूंज’ होनी थी। मां के हाथों में ‘बेटे की सेहरा’ सजाने की तैयारी थी, बहनें ‘गीत’ गा रही थीं लेकिन ‘किस्मत को कुछ और ही मंजूर‘ था। ‘एक पल में सब कुछ बदल’ गया। जहां 12 मई को ‘बारात’ निकलनी थी,वहां अब ‘अर्थी’ उठेगी। फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बुधौली गांव का 28 वर्षीय अनुज कुमार, जो क्षेत्र पंचायत सदस्य था,अब इस दुनिया में नहीं रहा। एक दर्दनाक सड़क हादसे ने न सिर्फ उसकी जिंदगी छीनी, बल्कि पूरे परिवार के सपनों को भी चकनाचूर कर दिया। जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बुधौली गांव निवासी अनुज कुमार रात में अपने घर पर ही मौजूद था।

परिजनों के मुताबिक रात करीब 12 बजे तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन देर रात वह अपनी ननिहाल,पैलानी थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के लिए बाइक से निकल गया। रास्ते में पैलानी के नरी गांव के पास एक मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया,जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान उसके मोबाइल पर आए कॉल के जरिए हुई,जब ननिहाल से फोन आया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। चाचा अनंतराम ने बताया कि अनुज की शादी 12 मई को तय थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
